ePaper

मेल की जगह लग गया फीमेल कॉलम में टिक, अब लड़कियों के बीच बैठकर दे रहा है मैट्रिक की परीक्षा

Updated at : 18 Feb 2025 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
matriculation exam

matriculation exam

Bihar Bord Exam: परीक्षा फॉर्म भरने के समय छात्र ने गलती से मेल की जगह फीमेल कॉलम में टिक लगा दिया था. इतना ही नहीं डमी कार्ड में भी छात्र के द्वारा संशोधन नहीं किया गया. जिसकी वजह से परेशानी हुई.

विज्ञापन

Bihar Board Exam: बांका. मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक अलग तरह का मामला सामने आया है. बांका में एक ऐसा सेंटर जो छात्राओं के लिए आरक्षित है, लेकिन यहां एक छात्र परीक्षा दे रहा है. एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक छात्र भी परीक्षा दे रहा है. यह सेंटर छात्राओं के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां उच्च विद्यालय नवादा बाजार का छात्र मोहन पासवान जिसका रोल नंबर 2500288 है, वह भी परीक्षा दे रहा है. इस विषय में बताया गया कि परीक्षा फॉर्म भरने के समय छात्र ने गलती से मेल की जगह फीमेल कॉलम में टिक लगा दिया था. इतना ही नहीं डमी कार्ड में भी छात्र के द्वारा संशोधन नहीं किया गया. जिसकी वजह से परेशानी हुई.

पहले दिन एक मुन्ना भाई गिरफ्तार

बांका जिले के 35 केंद्रों पर सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी है. परीक्षा के पहले दिन टीआरपीएस ककबारा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार प्रो.गर्ल्स हाई स्कूल भैरोगंज चांदन का छात्र रंजीत कुमार के बदले कटोरिया असनातरी निवासी पिकेश कुमार परीक्षा में बैठा था. जांच के क्रम में संदेह होने पर उन्हें निष्कासित करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

566 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बांका जिले में परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली की परीक्षा आयोजित हुई. प्रथम पाली में 15520 में15203 परीक्षार्थी उपस्थित थे. जिसमें 317 अनुपस्थित पाये गये. द्वितीय पाली में 14610 में 14361 परीक्षार्थी उपस्थित थे. जिसमें 249 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को लेकर डीएम अंशुल कुमार व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने स्वयं कई केंद्रों का निरीक्षण किया.

पांच नकलची व सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन राज्यभर के परीक्षा केंद्रों से पांच नकलचियों को निष्कासित किया गया. सबसे ज्यादा सारण से तीन, रोहतास व वैशाली से एक-एक नकलची पकड़े गये. वहीं, चार जिलों से सात फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गये. इसमें जमुई से तीन, सुपौल में दो, नालंदा व बांका में एक-एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. शेष जिलों में निष्कासन की संख्या शून्य रही. मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन सोमवार को दोनों पालियों में भाषा विषय की परीक्षा हुई. हिंदी विषय में व्याकरण के सवालों ने थोड़ा उलझाया. लेकिन साहित्य और कहानी के सवाल काफी आसान पूछे गये.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन