बीईओ ने किया निरीक्षण, शिक्षकों को दिये सख्त निर्देश

बीईओ अमोद कुमार ने बुधवार को राजकीय मवि पंजवारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन से संबंधित पंजियों सहित विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की
पंजवारा. बीईओ अमोद कुमार ने बुधवार को राजकीय मवि पंजवारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन से संबंधित पंजियों सहित विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की व एचएम राज किशोर कुमार से विद्यालय की संसाधनों की वस्तुगत स्थिति, छात्र संख्या और शिक्षा की गुणवत्ता पर जानकारी ली. बीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में एक बेंच पर दो से अधिक बच्चों को न बैठाया जाये. बैकबेंच पर बैठे बच्चों की अनदेखी न की जाये. ऐसे बच्चों को आगे की पंक्ति में बैठाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और उनकी पढ़ाई की गति में सुधार हो. बच्चों के शैक्षिक मूल्यांकन पर भी विशेष ध्यान दिया जाये. नियमित परीक्षण और कॉपी जांच से ही छात्रों की वास्तविक प्रगति का अंदाजा लग सकता है. उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के बीच अधिक से अधिक समय बिताने और पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया. बीईओ ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




