ePaper

बीडीओ ने किया लौढ़िया खुर्द पंचायत के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Updated at : 11 Sep 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया लौढ़िया खुर्द पंचायत के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीडीओ ने किया लौढ़िया खुर्द पंचायत के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन

पंजवारा. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत, बाराहाट प्रखंड के बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को लौढ़िया खुर्द पंचायत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया व कई आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान, बीडीओ ने कन्या प्राथमिक विद्यालय, लौढ़िया का जायजा लिया. उन्होंने पाया कि यहां पुराने भवन को तोड़कर बनाया जा रहा नया भवन अभी भी अधूरा है. इस पर उन्होंने कहा कि ठेकेदार से पत्राचार कर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा न आए. इसी क्रम में, बीडीओ ने पंचायत के चचरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया. यहां उन्होंने मतदान केंद्र तक पहुंचने वाली सड़क की खराब स्थिति को देखा. उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे मतदाताओं को वोट डालने के लिए आने-जाने में कोई परेशानी न हो. इस निरीक्षण के दौरान, उनके साथ बीपीआरओ अवधेश कुमार और पंचायत सचिव चुन्नू कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन