पीएचईडी जेई को पेयजल समस्या दुरुस्त करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पीएचईडी जेई को पेयजल समस्या दुरुस्त करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

खड़ौंधा जोठा पंचायत के वार्ड नंबर आठ पोठिया गांव तथा काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत के वार्ड नंबर नाै करंगा गांव में नल जल योजना ठप

विज्ञापन

धोरैया.

प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा जोठा पंचायत के वार्ड नंबर आठ पोठिया गांव तथा काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत के वार्ड नंबर नाै करंगा गांव में नल जल योजना ठप रहने पर बीडीओ अरविंद कुमार ने सोमवार को पीएचईडी जेई को कार्यालय में बुलाकर समस्या समाधान के निर्देश दिये. पीएचईडी जेई निष्ठा सिंह को बीडीओ ने संबंधित वार्ड में नल जल योजना को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने जेई को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करने पर बल दिया. मालूम हो कि खरौंधा जोठा पंचायत के वार्ड नंबर 8 पोठिया गांव तथा काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत के करंगा गांव में नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत बीडीओ को मिली थी. इस दौरान आरडीओ कर्मवीर कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन