Banka Police को मिली बड़ी सफलता, अपराध की योजना बना रहे अपराधी का हथियार किया बरामद
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Dec 2024 9:11 PM
बांका न्यूज
Banka Police: बांका पुलिस ने छापेमारी कर 2 देसी मास्केट, एक एयर गन, 3 जिंदा कारतूस और 7 खोखा बरामद किया है. पुलिस में एक बाइक को भी जब्त किया है.
Banka Police: बांका जिले के धोरैया और धनकुंड थाना क्षेत्र की सीमा पर पुलिस ने छापेमारी कर 2 देसी मास्केट, एक एयर गन, 3 जिंदा कारतूस और 7 खोखा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के परसा बनियाचक बहियार में कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक जगह इकठ्ठा हुए हैं. सूचना मिलने पर धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी. जिसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस ने उक्त स्थल का घेराबंदी कर छापामारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को देख अपराधी भागने लगे.

अपराधियों ने सरकारी पिस्टल छिनने का प्रयास किया
अपराधियों ने धनकुंड थानाध्यक्ष के साथ हाथापाई और मारपीट करते हुए उनका सरकारी पिस्टल छिनने का भी प्रयास किया. लेकिन अपराधी सफल नहीं हो सके. अपराधी कई छोटे व बड़े अवैध हथियार से लैस थे. पुलिस की दबिश से सभी अपराधी भागने लगे और भागते भागते धौरेया थाना क्षेत्र के जोठा बहियार आ पहुंचे. लेकिन इस बीच धौरेया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. दोनों थानों की पुलिस देखकर सभी अपराधी अपना हथियार फेंक कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल पर से एक एयर गन, दो देशी पिस्तौल के साथ-साथ तीन जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किया. घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है.
बांका की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सभी आरोपी फरार
पुलिस ने बताया है कि अपराधी अपने साथ कुछ छोटे हथियार लेकर फरार हो गये. मामले को लेकर धनकुंड थानाध्यक्ष के लिखित आवेदन पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में खड़ौंधा जोठा पंचायत की मुखिया निभा देवी के पुत्र जितेंद्र भारती उर्फ जीतू, जोठा गांव निवासी डब्लू चौधरी, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, सिट्टु चौधरी, राहुल कुमार, सोनू चौधरी समेत पांच अज्ञात को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उधर घटना की सूचना मिलने पर बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत बाराहाट, पंजवारा और नवादा थाना के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर पर भी छापामारी की. लेकिन सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये थे. पूरे मामले में एसडीपीओ बौंसी ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: एक ही रात आधा दर्जन जगहों पर चोरी, लाखों रुपये के गहने व नकदी ले गये चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










