बांका के तरैया गांव में शौच के लिए गए युवक की तलवार से गला काटकर हत्या, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
बांका के तरैया गांव में शौच के लिए गए युवक की तलवार से गला काटकर हत्या, आरोपी फरार

जांच करती पुलिस.

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया गांव में रविवार को शौच के लिए घर से निकले एक युवक की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
बेलहर (बांका) से अभय कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया गांव में रविवार को शौच के लिए गए युवक की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव निवासी अजीत कुमार यादव (30) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार अजीत कुमार यादव रविवार को अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित स्कूल के पास शौच करने के लिए गए थे. इसी दौरान स्कूल के पीछे झोपड़ी में रहने वाले गांव के ही विकास यादव ने उन पर तलवार से हमला कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी ने सीधे उनके गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. अजीत कुमार को खून से लथपथ हालत में उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. जिम्मी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के अनुसार गले पर गहरे वार और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया तलवार से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी विकास

घटना के बाद मृतक के पिता राजकुमार यादव, भाई कृष्ण कुमार और नितीश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि अजीत 28 जून को ही अपनी पत्नी नीतू देवी तथा दोनों पुत्रों हिमांशु और दिवांशु को सूइया थाना क्षेत्र के भूसी गांव स्थित ससुराल में पूजा कार्यक्रम में छोड़कर घर लौटे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन उनके साथ ऐसी दर्दनाक घटना हो जाएगी.

परिजनों ने आरोपी विकास यादव को अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनका आरोप है कि वह पूर्व में हथियार के साथ गिरफ्तार हो चुका है और कई बार जेल भी जा चुका है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : शाहनवाज हुसैन: भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच का इंतजार करें, बिहार में कानून का राज है

विज्ञापन
अजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन