Banka Assembly : रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

Banka Assembly: बाराहाट. बांका विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भेड़ा मोड़ मैदान पहुंच रहे हैं
विज्ञापन
Banka Assembly: बाराहाट.
बांका विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भेड़ा मोड़ मैदान पहुंच रहे हैं. इसके लिए मंगलवार को पूरे दिन मैदान में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही. एक तरफ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए पहुंचे हुए थे तो कई अधिकारी हेलीपैड के निर्माण की भी जांच पड़ताल कर रहे थे. सभा को लेकर एसडीपीओ बौंसी व बांका के कई पुलिस पदाधिकारी ने मैदान के इर्द-गिर्द सुरक्षा तंत्र का जायजा लिया. कार्यक्रम को लेकर खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान में टेंट आदि लगाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा था. रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर जहां एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है. वहीं क्षेत्र में भी जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. कुल मिलाकर बुधवार को होने वाली सभा कई मायने में ऐतिहासिक होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










