मारपीट के आरोप में आठ लोगों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :18 Apr 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मुकनी देवी पति समर राय ने मारपीट कर जख्मी किये जाने के आरोप में गांव के ही आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है
विज्ञापन
धोरैया. थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मुकनी देवी पति समर राय ने मारपीट कर जख्मी किये जाने के आरोप में गांव के ही आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि वह अपने आंगन में टटीया रिपेयरिंग कर रही थी. इसी दौरान गांव के परशुराम राय, हरे राम राय, चंदन कुमार, गुरुदेव कुमार, करुणा देवी सहित आठ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये भतीजा जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित तीन के साथ मारपीट कर उसे भी जख्मी कर दिया. जख्मियों का प्राथमिक उपचार धोरैया अस्पताल में किया गया. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




