Amarpur Assembly : विभिन्न पंचायतों में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

Amarpur Assembly: शंभुगंज. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी
विज्ञापन
Amarpur Assembly: शंभुगंज
. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसी क्रम में मंगलवार को अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की पंचायत कुर्मा, रामचुआ, छतहार, परमानंदपुर, चुटिया बेलारी, कसवा के मतदान केंद्र संख्या 2, 3, 4, 101, 102, 103, 44, 75, 76, 77, 78, 79 व 104 पर मतदाताओं के बीच जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदीयों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. वहीं प्रखंड मुख्यालय से भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के दौरान दीदियों ने ग्रामीणों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया व मतदान के महत्व से अवगत कराया. इस मौके पर सभी महिला ग्राम संगठन के दीदी, अध्यक्ष सहित अन्य जीविका केंडर उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










