हत्या के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

फुल्लीडुमर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया.
फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि पुलिस ने क्षेत्र के आदिवासी टोला इटवा गांव के अभियुक्त नीरज कुमार मांझी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. मालूम हो कि आदिवासी टोला इटवा में गत 2 जुलाई को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. जिसमें कई लोग जख्मी हो गये थे. इस घटना में गांव के ही जख्मी विनय मांझी की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. मामले को लेकर मृतक परिजन के द्वारा थाना में आवेदन देकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें पुलिस ने पूर्व में ही सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




