बसबिट्टा गांव में करेंट से एक युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
बसबिट्टा गांव में करेंट से एक युवक की हुई मौत

बसबिट्टा गांव में करेंट से एक युवक की हुई मौत

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत गचिया बसबिट्टा पंचायत के बसबिट्टा गांव में शुक्रवार को करेंट लगने से सियाराम मंडल के 35 वर्षीय पुत्र विपिन मंडल की मौत हो गयी. लोगों ने कहा कि विपिन के घर में लोहे के गेट से सटा बिजली का तार था. गेट के लगाने व खोलने के कारण तार कट गया, जिससे गेट में करेंट प्रवाहित हो गया और गेट में सटने के कारण यह घटना घटी. परिजनों ने धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. विपिन दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था. दीपावली में वह घर आया था. घटना के बाद पत्नी चांदनी देवी, पुत्री अनुप्रिया , रोशनी व पुत्र सूरज का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन