परिवारिक विवाद में युवक ने किया आत्महत्या

परिवारिक विवाद में युवक ने किया आत्महत्या
पंजवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक युवक सबलपुर निवासी लूथर हरिजन का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू हरिजन है. जानकारी के अनुसार वह दिल्ली में अपने परिवार के साथ जीवकोपार्जन के लिए रहता था. इस दौरान वह अपने घर सबलपुर आया हुआ था. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर वह तनाव में था, उसने कमरे को बंद कर उसके अंदर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पंजवारा पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मामले के हर पहलों की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




