करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
धनकुंड थाना क्षेत्र के सिज्झत गांव की घटना, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के सिज्झत बलियास पंचायत अंतर्गत सिज्झत गांव में करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी बुलबुल पासवान की 31 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. बुधवार की सुबह धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि गुड़िया देवी गांव के बगल स्थित बहियार में शौच के लिए जा रही थी. इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही धनकुंड पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के उपरांत मामले में अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










