बौंसी से लौट रहे व्यवसायी से 35 हजार की लूट

बाराहाट : थाना क्षेत्र के मोतीहाट धर्मकांटा के पास बीती देर रात घात लगाये अपराधियों ने एक व्यवसायी से 35 हजार रुपये से भरा बैग लेकर को लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित व्यवसायी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. भागलपुर आदमपुर […]
बाराहाट : थाना क्षेत्र के मोतीहाट धर्मकांटा के पास बीती देर रात घात लगाये अपराधियों ने एक व्यवसायी से 35 हजार रुपये से भरा बैग लेकर को लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित व्यवसायी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. भागलपुर आदमपुर के व्यवसायी मुकेश अग्रवाल देर शाम बौंसी से तकादा करते हुए कुछ नगदी के साथ अपनी मोटरसाईकिल से भागलपुर जा रहा था.
इस बीच मोतीहाट धर्मकाटा के पास उनका पीछा करते हुए अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से ठोकर मार दी. जिससे व्यवसायी मोटरसाइकिल के साथ गिर गया. इस दौरान अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर चंपत हो गये. लूट कांड के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि छानबीन आरंभ हो गयी है. पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




