पांच हजार मीट्रिक टन होगी क्षमता

Published at :09 Jan 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पांच हजार मीट्रिक टन होगी क्षमता

पहल. धोरैया में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण से किसानों में खुशी एमएसडीपी योजना के तहत धोरैया में कोल्ड स्टोरेज बनेगा. प्रखंड एमएसडीपी समिति ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था. कोल्ड स्टोरेज बनने से स्थानीय किसानों को अब भागलपुर या झारखंड के अन्य जगहों पर नहीं जाना होगा. एक करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया […]

विज्ञापन

पहल. धोरैया में कोल्ड स्टोरेज के निर्माण से किसानों में खुशी

एमएसडीपी योजना के तहत धोरैया में कोल्ड स्टोरेज बनेगा. प्रखंड एमएसडीपी समिति ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था. कोल्ड स्टोरेज बनने से स्थानीय किसानों को अब भागलपुर या झारखंड के अन्य जगहों पर नहीं जाना होगा. एक करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जायेगा.
धोरैया : एमएसडीपी योजना अंतर्गत धोरैया के किसानों के लिए यहां कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जायेगा. प्रखंड एमएसडीपी समिति द्वारा इसका प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया गया है. शीघ्र ही इस पर विभागीय काम शुरू हो जायेगा. कोल्ड स्टोरेज बनने से यहां के किसान काफी लाभान्वित होंगे. अब यहां के किसानों को भागलपुर या झारखंड के अन्य जगहों पर नहीं जाना होगा. किसान उचित किराया देकर कोल्ड स्टोरेज का उपयोग कर सकेंगे. करीब एक करोड़ की लागत से पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा.
करोड़ों का प्रारूप हुआ है तैयार
केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे अल्पसंख्यक कल्याण के लिए एमएसडीपी योजना अंतर्गत बांका जिला में धोरैया प्रखंड चयनित है. विगत दिनों में भी प्रखंड समिति द्वारा भेजे गये योजना से चयनित अहिरो तथा ताहिरपुर विद्यालय का निर्माण कार्य इसी योजना से हो रहा है. आजाद उच्च विद्यालय विशनपुर में भी अल्पसंख्यकों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है. इसके अलावा मल्टी परपस हॉल तथा गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का भी निर्माण होगा.
बिहार राज्य आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा सभी का निर्माण होगा. इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पांच करोड़ का प्रारुप तैयार किया गया है.
कहते हैं बीडीओ
बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एमएसडीपी योजना अंतर्गत बहुत दिनों से राशि जिला में यूं पड़ा था. प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्य योजना को बनाकर जिला को भेजा गया था, जिसे विभाग द्वारा मंजूर कर लिया गया.
कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रहती है फसल.
प्रखंड से भेजा गया था प्रस्ताव
एमएसडीपी समिति द्वारा भेजे गये प्रस्ताव में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण, तीन बहुद्देशीय भवन, सरकारी मदरसों में पांच-पांच कमरों का निर्माण एवं अल्पसंख्यक बहुल्य गांवों में मुख्य सड़क से पहुंच पथ का निर्माण होना है. प्रखंड एमएसडीपी समिति की अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख बीवी हाजरा खातून तथा बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के अथक प्रयास से इन योजनाओं की स्वीकृति विभाग द्वारा दे दी गयी है. समिति सदस्य परवेज अख्तर, उपप्रमुख बलजीत सिंह, मो आलमगीर, मो अलाउद्दीन आदि ने इन कार्यों में सहयोग के लिए जिला प्रशासन समेत सांसद व विधायक का भी आभार व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन