बिहार : घर में सोई मां और छह साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या

Updated at : 15 Dec 2016 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : घर में सोई मां और छह साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या

बांका : बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सोई एक महिला और उसके छह साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस दौरान अपराधियों ने छह महीने की मासूमबच्ची पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गयी. गंभीर हालत में उसे […]

विज्ञापन

बांका : बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सोई एक महिला और उसके छह साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस दौरान अपराधियों ने छह महीने की मासूमबच्ची पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गयी. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला का पति फिलहाल एक मामले में जेल में बंद है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिसनेबताया कि सिमरखुट गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से योगेंद्र ठाकुर की पत्नी फूलन देवी (24) एवं बेटे प्रिंस कुमार (6) की हत्या कर दी.इस दौरान छह महीने की मासूम बच्ची पर भी हमलाकिया गया. हालांकि वहबच गयी. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. मृतक महिला की सास के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी कटोरिया थाना में दर्ज कर ली गयी है. बतायाजाताहै कि महिला का पति अपराधी किस्म का है, जो फिलहाल जेल में बंद है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन