गर्ल्स हाइस्कूल में मना 78वां वन महोत्सव

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 13 Aug 2025 6:44 PM

विज्ञापन

गर्ल्स हाइस्कूल में मना 78वां वन महोत्सव

विज्ञापन

कटोरिया.

इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया परिसर में बुधवार को वन विभाग द्वारा 76वां वन महोत्सव मनाया गया. कटोरिया रेंजर राजेश कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ भी ली गयी. इसी क्रम में जल, जीवन हरियाली अभियान के तहत वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रिंस कुमार राय व चंदन कुमार मंडल ने कदम, अमरूद, महोगनी, नींबू, आंवला आदि के पौधे लगाए. जिसमें प्रधानाध्यापिका निशा सिंह व सहायक शिक्षिका राखी कुमारी के अलावा अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया. वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के अलावा वन व पर्यावरण संरक्षण के महत्व की भी जानकारी दी गयी. साथ ही उपस्थित लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक व प्रेरित किया गया. इस अवसर पर वनरक्षी रविरंजन कुमार, वेंकटेश, विमलेश, चंद्रशेखर कुमार, सोनी कुमारी, सौरभ कुमार राय, राजाराम पांडेय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन