तैनाती लिस्ट में रिटायर्ड कर्मियों की भी लगी ड्यूटी!

बौंंसी : बौंसी मेला में ड्यूटी पर लगाये गये कई दंडाधिकारी अब इस जिले में नहीं हैं. आनन फानन में लिस्ट बना कर जिला प्रशासन ने कर्मियों की तैनाती तो कर दी. उन्होंने यह पता करना भी जरुरी नहीं समझा कि वो आखिर हैं कहां. कोई रिटायर हो गया तो कई का इस जिले से […]
बौंंसी : बौंसी मेला में ड्यूटी पर लगाये गये कई दंडाधिकारी अब इस जिले में नहीं हैं. आनन फानन में लिस्ट बना कर जिला प्रशासन ने कर्मियों की तैनाती तो कर दी. उन्होंने यह पता करना भी जरुरी नहीं समझा कि वो आखिर हैं कहां. कोई रिटायर हो गया तो कई का इस जिले से स्थानांतरण हो गया है. मेला परिसर अंतर्गत झपनियां गावं के ड्राप गेट दो पर आजम खां की ड्यूटी लगायी गयी. लेकिनउन्होंने बताया कि वो दिसंबर 15 में ही सेवानिवृत हो गये हैं.
वे बेलहर में अंचल निरीक्षक थे. वहीं मंदिर के प्रवेश द्वार पर जयशंकर प्रसाद की ड्यूटी लगायी गयी है, जो बाराहाट में राजस्व कर्मी थे, उनका भी तबादला जुलाई माह में ही हो गया है. इस बाबत डीसीएलआर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सुधार कर, वैसी जगहों पर दूसरे कर्मी को लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










