सांसद ने लिया मेला मैदान का जायजा

Published at :11 Jan 2016 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने लिया मेला मैदान का जायजा

सांसद ने लिया मेला मैदान का जायजाअधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश फोटो 11 बांका 13 : कृषि प्रदर्शनी का जायजा लेते सांसद जय प्रकाश नारायण यादव, विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम व अन्य बौंसी. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को मेला मैदान का जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ नीलेश देवरे, […]

विज्ञापन

सांसद ने लिया मेला मैदान का जायजाअधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश फोटो 11 बांका 13 : कृषि प्रदर्शनी का जायजा लेते सांसद जय प्रकाश नारायण यादव, विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम व अन्य बौंसी. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को मेला मैदान का जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ नीलेश देवरे, एसपी डाॅ सत्यप्रकाश, विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे. मेला परिसर का भ्रमण करने के बाद तैयारियों के धीमी प्रगति को देखकर अधिकारियों की क्लास ली. धोरैया पथ प्रमंडल के अभियंता से पूछा कि अब तक मेले के आने वाली प्रमुख सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हो पायी. अभियंता ने कहा कि भेड़ामोड़ से काम लगा दिया गया है . दो दिन में सड़क को मोटरेबुल बना दिया जाएगा. उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष नए किस्म के फलदार पौधे के प्रत्यक्षण के साथ -साथ कई प्रकार की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाएगी. रेफरल अस्पताल के प्रभारी को सांसद ने मेला में अस्थायी चिकित्सा शिविर में लगाने को कहा. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता से कहा कि मेला में आने वाले सभी लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए . विभाग के अभियंता ने बताया कि 20 शौचालय व छह स्नानागार बनाया गया है. चार नया चापाकल लगाया गया है. सांसद ने सीओ से कहा कि रेलवे मैदान के समीप अविलंब साफ – सफाई करायें. सांसद ने कहा कि मेला में कही भी शराब नहीं बिकना चाहिए. एसपी ने बौंसी थानाध्यक्ष से कहा कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर अभियान चलाकर अवैध शराबियों के खिलाफ कारवाई करें. एसपी से कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी दी जाएगी. सीसीटीवी लगाकर विशेष निगरानी की जाएगी. ताकि असामाजिक तत्व किसी भी तरह से बच न सके. वहीं सुरक्षा के मद्दे नजर 11 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी ,जबकि 48 गेट बनाये गये हैं. मंच का मुआयना करने के बाद मीना बाजार का भी भ्रमण किया उसके बाद अधिकारियों के साथ मंदार पर्वत जाकर पापहरणी सरोवर में मेले की तैयारियों को देखा. उन्होंने डीएम से कहा कि देश भर से सफाधर्म को मानने वाले मंदार आते हैं, इसलिए सभी व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए. मौके पर एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव, जिला राजद अध्यक्ष नरेश दास, जफरुल होदा, प्रखंड राजद अध्यक्ष दीप नारायण यादव, बमबम यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनैना झा, अनिरुद्ध यादव, शंकर सिंह, मिथलेश कुशवाहा, मो गब्बर, रंजन यादव, राजीव पासवान, मनीष अग्रवाल, संजय यादव, श्रीकांत यादव, पप्पु यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन