कौशल विकास योजना के तहत सामग्री वितरित

Published at :11 Jan 2016 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
कौशल विकास योजना के तहत सामग्री वितरित

कौशल विकास योजना के तहत सामग्री वितरित फोटो 11 बांका 12 : सामग्री वितरण के मौके पर पहुंचे छात्र बौंसी. सरकार द्वारा चलाए जा रहे दशरथ मांझी कौशल विकास योजना के तहत महादलित छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को काॅपी, कलम, किताब व बैग का वितरण किया गया. पवनसुत सेवा उत्थान केन्द्र के निदेशक हेमंत कुमार […]

विज्ञापन

कौशल विकास योजना के तहत सामग्री वितरित फोटो 11 बांका 12 : सामग्री वितरण के मौके पर पहुंचे छात्र बौंसी. सरकार द्वारा चलाए जा रहे दशरथ मांझी कौशल विकास योजना के तहत महादलित छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को काॅपी, कलम, किताब व बैग का वितरण किया गया. पवनसुत सेवा उत्थान केन्द्र के निदेशक हेमंत कुमार ने वितरण के बाद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास के तहत छात्र व छात्राओं को रोजगार मुखी बनाने के लिए सरकार की यह पहल धरातल पर कारगर सिद्ध होती है. मौके पर शीतल कुमारी, रुपा कुमारी, फूल कुमारी, राजीव कुमार, दिनदयाल, मनोज दास, श्यामसुंदर दास, लालु दास, तुलसी दास, परशुराम दास, प्रमोद दास, बमबम दास, रोहित रंजन दास, उत्तम दास मौजूद थे. ===क्विज आज बौंसी. सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, बौंसी में बच्चों के लिए क्विज का आयोजन आज किया जाएगा. यह जानकारी प्रधानाचार्य रंजीत झा ने दी. उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें अद्वैत मिशन, एसवीपी विद्याविहार, ग्रीन वे कान्वेंट, एलएनडी, सीएनडी के अलावे विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे. — सांसद ने लिया मेला मैदान का जायजाअधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश फोटो 11 बांका 13 : कृषि प्रदर्शनी का जायजा लेते सांसद जय प्रकाश नारायण यादव, विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम व अन्य बौंसी. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने सोमवार को मेला मैदान का जायजा लिया. इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ नीलेश देवरे, एसपी डाॅ सत्यप्रकाश, विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे. मेला परिसर का भ्रमण करने के बाद तैयारियों के धीमी प्रगति को देखकर अधिकारियों की क्लास ली. धोरैया पथ प्रमंडल के अभियंता से पूछा कि अब तक मेले के आने वाली प्रमुख सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हो पायी. अभियंता ने कहा कि भेड़ामोड़ से काम लगा दिया गया है . दो दिन में सड़क को मोटरेबुल बना दिया जाएगा. उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष नए किस्म के फलदार पौधे के प्रत्यक्षण के साथ -साथ कई प्रकार की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाएगी. रेफरल अस्पताल के प्रभारी को सांसद ने मेला में अस्थायी चिकित्सा शिविर में लगाने को कहा. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता से कहा कि मेला में आने वाले सभी लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए . विभाग के अभियंता ने बताया कि 20 शौचालय व छह स्नानागार बनाया गया है. चार नया चापाकल लगाया गया है. सांसद ने सीओ से कहा कि रेलवे मैदान के समीप अविलंब साफ – सफाई करायें. सांसद ने कहा कि मेला में कही भी शराब नहीं बिकना चाहिए. एसपी ने बौंसी थानाध्यक्ष से कहा कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर अभियान चलाकर अवैध शराबियों के खिलाफ कारवाई करें. एसपी से कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी दी जाएगी. सीसीटीवी लगाकर विशेष निगरानी की जाएगी. ताकि असामाजिक तत्व किसी भी तरह से बच न सके. वहीं सुरक्षा के मद्दे नजर 11 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी ,जबकि 48 गेट बनाये गये हैं. मंच का मुआयना करने के बाद मीना बाजार का भी भ्रमण किया उसके बाद अधिकारियों के साथ मंदार पर्वत जाकर पापहरणी सरोवर में मेले की तैयारियों को देखा. उन्होंने डीएम से कहा कि देश भर से सफाधर्म को मानने वाले मंदार आते हैं, इसलिए सभी व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए. मौके पर एसडीओ अविनाश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव, जिला राजद अध्यक्ष नरेश दास, जफरुल होदा, प्रखंड राजद अध्यक्ष दीप नारायण यादव, बमबम यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनैना झा, अनिरुद्ध यादव, शंकर सिंह, मिथलेश कुशवाहा, मो गब्बर, रंजन यादव, राजीव पासवान, मनीष अग्रवाल, संजय यादव, श्रीकांत यादव, पप्पु यादव आदि मौजूद थे. —-डैम रोड का कार्य पूरा नहीं होने पर सांसद को सौंपा पत्र बौंसी. बौंसी डैम रोड का निर्माण कार्य अबतक पूरा नहीं होने की वजह से बौंसीवासियों सहित राहगीरों को परेशानी हो रही है. सोमवार को शहरवासियों की समस्या को देखते हुए राजद के जिला युवा महासचिव मनीष अग्रवाल ने सांसद को पत्र सौंपकर इस सड़क के अविलंब निर्माण करने की मांग की है. दिये आवेदन में बताया गया है कि बौंसी चांदन डैम रोड का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2013-14 में देवघर के एक कंपनी को दिया गया था. कार्य अवधि समाप्त होने के बाद भी यह कार्य अबतक पूर्ण नहीं हो पाया है. इसके कारण धोरैया पथ निर्माण विभाग ने अप्रैल 2015 में एक प्रेस विज्ञप्ति निकालकर सात दिनों के अंदर जबाब मांगा था, नहीं देने पर काली सूची में डाल योजना के पुन: टेंडर की बात लिखी थी, लेकिन आज तक न तो कार्य आरंभ हो पाया और न ही कोई कारवाई. इसके पूर्व ही 17 दिसंबर को डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. सांसद ने मामले की गंभीरता को देख कहा कि अब शीघ्र ही कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन