गरीब व नि:सहायों के बीच एसपी ने बांटे कंबल

Published at :11 Jan 2016 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
गरीब व नि:सहायों के बीच एसपी ने बांटे कंबल

गरीब व नि:सहायों के बीच एसपी ने बांटे कंबल फोटो 11 बीएएन 65 कंबल बांटते एसपी व अन्यप्रतिनिधि, चांदन चांदन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के सुदूरवर्ती बघवा गांव में सोमवार को एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने सामाजिक पुलिसिंग के तहत शिविर लगा कर गरीब व नि:सहायों के बीच कंबल का वितरण किया़ कंबल प्राप्त करने […]

विज्ञापन

गरीब व नि:सहायों के बीच एसपी ने बांटे कंबल फोटो 11 बीएएन 65 कंबल बांटते एसपी व अन्यप्रतिनिधि, चांदन चांदन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के सुदूरवर्ती बघवा गांव में सोमवार को एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने सामाजिक पुलिसिंग के तहत शिविर लगा कर गरीब व नि:सहायों के बीच कंबल का वितरण किया़ कंबल प्राप्त करने वाले लाभुकों में पुझार व आदिवासी जाति के निर्धन महिला-पुरुष शामिल हैं. इस दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित रखने को कहा़ ताकि सुदूरवर्ती इलाकों में बसे लोगों को भी पर्याप्त सुरक्षा व उचित न्याय मिल सके़ दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाने व निर्दोष को झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने का भी निर्देश दिया. मौके पर एएसपी (अभियान) ललन कुमार पांडेय, एसडीपीओ पीयूष कांत, इंस्पेक्टर सुजाता कुमारी, चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार, आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक गौरव कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष कालेश्वर यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे़ कंबल वितरण के बाद एसपी ने आनंदपुर ओपी का भी निरीक्षण किया़ इस क्रम में ओपीध्यक्ष को अपराध नियंत्रण के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिये़ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, सघन रूप से वाहन चेकिंग, एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने, दिवा-रात्रि गश्ती तेज रखने आदि का भी निर्देश दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन