पहले फाइनल मैच में ककवारा टीम ने मारी बाजी

Published at :11 Jan 2016 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
पहले फाइनल मैच में ककवारा टीम ने मारी बाजी

पहले फाइनल मैच में ककवारा टीम ने मारी बाजी फोटो 11 बीएएन 64 विजेता टीमप्रतिनिधि, कटोरिया बैरीसाल चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच सोमवार को हड़हार पंचायत के बैरीसाल गांव के मैदान पर खेला गया़ इसमें स्टार एलेवन थ्रीडीएक्स टीम का मुकाबला ककवारा की टीम से हुआ़ ककवारा की टीम ने सात […]

विज्ञापन

पहले फाइनल मैच में ककवारा टीम ने मारी बाजी फोटो 11 बीएएन 64 विजेता टीमप्रतिनिधि, कटोरिया बैरीसाल चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच सोमवार को हड़हार पंचायत के बैरीसाल गांव के मैदान पर खेला गया़ इसमें स्टार एलेवन थ्रीडीएक्स टीम का मुकाबला ककवारा की टीम से हुआ़ ककवारा की टीम ने सात विकेट से टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच जीत लिया़ ज्ञात हो कि इस टूर्नामेंट में तीन फाइनल मैच होंगे़ दो मैच जीतने वाले टीम को चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान की जायेगी़ सोमवार को पहले फाइनल मैच टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार एलेवन थ्रीडीएक्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए ककवारा की टीम ने 14 ओवर एक गेंद में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया़ मैन ऑफ दि मैच का खिताब ककवारा टीम के मृत्युंजय कुमार को दिया गया़ उसने सर्वाधिक 35 रन बनाये और तीन विकेट भी चटकाये़ अंपायर की भूमिका सुनील शर्मा एवं गौतम यादव ने निभायी़ जबकि स्कोरिंग हीरालाल यादव ने की. आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा, नागेश्वर शर्मा, संतोष शर्मा, हितेश सिंह, भृगु शर्मा, कमल यादव, कृष्णा यादव, मंटु शर्मा, गजेंद्र यादव, नवीन कुमार, पंकज कुमार, राकेश शर्मा, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, डबलू यादव आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. मंगलवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा फाइनल मैच खेला जायेगा़ यदि इसमें ककवारा की टीम विजयी हुई, तो उन्हें चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. स्टार एलेवन टीम की जीत पर बुधवार को निर्णायक व टूर्नामेंट का अंतिम फाइनल मैच खेला जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन