पपरेवा में रेशम मत्रिों का दस दिवसीय प्रशक्षिण शुरू

पपरेवा में रेशम मित्रों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कटोरिया. मुख्यमंत्री तसर विकास योजना के तहत प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत पपरेवा गांव स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को रेशम मित्रों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ़ तसर विभाग के अग्र परियोजना पदाधिकारी चंदन कुमार घोष, मुखिया उर्मिला देवी एवं जदयू नेता औंकार […]
पपरेवा में रेशम मित्रों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कटोरिया. मुख्यमंत्री तसर विकास योजना के तहत प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत पपरेवा गांव स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को रेशम मित्रों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ़ तसर विभाग के अग्र परियोजना पदाधिकारी चंदन कुमार घोष, मुखिया उर्मिला देवी एवं जदयू नेता औंकार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया़ प्रशिक्षण शिविर में वर्ष 2013-14 में अर्जुन का पौधरोपण करने वाले लाभुकों सह पच्चीस रेशम मित्रों को प्रशिक्षक अघोरी मंडल द्वारा कई अहम जानकारियां दी जा रही है़ं जिसमें पौधरोपण में रखरखाव की स्थिति, कीटपालन के तरीका, बीजागार स्थापित करने आदि की विस्तृत तकनीकी जानकारियां दी जा रही है़ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में रेशम मित्र मोहन दास, रेखा देवी, रिंकु दास, किशुन दास, लिखनी देवी, अजय दास, टकलू दास, सुमिया देवी, बबीता देवी, अर्जुन दास आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










