स्कूल के सामने से छात्र-छात्राओं ने हटाया अतक्रिमण

Published at :07 Dec 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के सामने से छात्र-छात्राओं ने हटाया अतक्रिमण

स्कूल के सामने से छात्र-छात्राओं ने हटाया अतिक्रमण फोटो है : फोटो संख्या 7 बीएएन 63 अतिक्रमण हटाते छात्रप्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय के गेट के सामने फैली गंदगी व मूत्र-त्याग होने से परेशान छात्र-छात्राओं ने सोमवार को हंगामा किया़ इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के सामने सब्जी […]

विज्ञापन

स्कूल के सामने से छात्र-छात्राओं ने हटाया अतिक्रमण फोटो है : फोटो संख्या 7 बीएएन 63 अतिक्रमण हटाते छात्रप्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय के गेट के सामने फैली गंदगी व मूत्र-त्याग होने से परेशान छात्र-छात्राओं ने सोमवार को हंगामा किया़ इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के सामने सब्जी व अन्य दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया. गेट के सामने से गंदगी की भी साफ-सफाई की़ ताकि विद्यालय के सामने कोई भी गंदगी नहीं फैलाये . ज्ञात हो कि देवघर रोड बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित कन्या मध्य विद्यालय के गेट के सामने व गेट के अंदर यात्रियों व राहगीरों द्वारा मूत्र त्याग से सभी लोग परेशान हैं. इसके अलावा सब्जी, फल व अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार भी कूड़ा-कचरा विद्यालय के सामने खाली जमीन पर ही फेंक देते हैं.सोमवार को छात्र-छात्राओं ने यहां साफ-सफाई एवं अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया़ प् रधानाध्यापक पुरेंद्र सहाय ने बताया कि विद्यालय गेट के सामने मूत्र त्याग को रोकने के लिए देवी-देवताओं की तस्वीर युक्त टाइल्स लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन