स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशक्षिण

Published at :07 Dec 2015 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशक्षिण

स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण रजौन. रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने की. शिविर में विटास्ट के ज्वाला प्रसाद ने पंचायत की उद्दीपिका, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, आशा […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण रजौन. रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने की. शिविर में विटास्ट के ज्वाला प्रसाद ने पंचायत की उद्दीपिका, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. जिसमें मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम चलाने महिला मंडल की बैठक करने पानी जांच करने, गर्भवती महिलाओं को एंटीनेटल केयर की सुविधा उपलब्ध कराने आदि विषयों पर जानकारी दी. ————बैठक में प्रतिरक्षण कार्यक्रम पर की गयी परिचर्चा रजौन. रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ शाह कलीम अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम व आई पी भी के विषय पर स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह के द्वारा परिचर्चा की गयी. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान डां ब्रजेश, डां दिलीप कुमार, डां प्रेम शंकर सिंह, लेखापाल निकेश कुमार, डाटा ऑपरेटर मनीष झा, जीतेश झा, अनंत कुमार आदि उपस्थित थे. ———–12वीं की जांच परीक्षा 11 से रजौन. आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में 12 वीं 2016 की जांच परीक्षा आगामी 11 दिसंबर से शुरू होगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इंटरमीडिएट के नियमित एवं स्वतंत्र छात्र-छात्राओं को आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राएं को परीक्षा प्रपत्र भरने नहीं दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन