क्विक न्यूज : सांसद आज बांका में

Published at :05 Dec 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
क्विक न्यूज : सांसद आज बांका में

क्विक न्यूज : सांसद आज बांका में बांका. बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव आज बांका पहुंच रहे हैं. वे स्थानीय अतिथि गृह में प्रेस वार्ता करेंगे. राजद के वरीय प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सांसद अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह बांका पहुंच रहे हैं. यहां पर वह प्रेस वार्ता करेंगे, […]

विज्ञापन

क्विक न्यूज : सांसद आज बांका में बांका. बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव आज बांका पहुंच रहे हैं. वे स्थानीय अतिथि गृह में प्रेस वार्ता करेंगे. राजद के वरीय प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सांसद अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह बांका पहुंच रहे हैं. यहां पर वह प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट की प्रगति की जानकारी देंगे. इसके बाद अन्य प्रखंडों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे व सदस्यता अभियान पर चर्चा करेंगे. ————-कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक 12 कोबांका. जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आगामी 12 दिसंबर को अमरपुर में होने जा रही है. कार्यालय सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक अमरपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में होगी. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संजीव सिंह करेंगे. इस दौरान सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती आदि पर चर्चा की जायेगी. इस बैठक में सभी कार्यकर्ता को उपस्थित होना अनिवार्य है. ————–नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजितबांका. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार ने की. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन की तैयारी हेतु सभी प्रखंडों में 12 दिसंबर को बैठक आयोजित की जाये. जिन शिक्षकों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है उसके सेवा पुस्त के साथ नेगेटीव लिस्ट स्थापना में भेजा जाये. सदस्यता रसीद काट कर जिला को उसकी सूची उपलब्ध करायें. बैठक में महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार, राम विलास सिंह, पंकज कुमार, सुधांशु कुमार, राजेश सिंह, जय शंकर कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन