किसान हमारे अन्नदाता : विधायक

Published at :05 Dec 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
किसान हमारे अन्नदाता : विधायक

किसान हमारे अन्नदाता : विधायक फोटो : 5 बांका 15 व 16 : कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक राम नारायण मंडल व विधायक जनार्दन मांझी बांका. विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि कार्यालय बांका में मृदा स्वास्थ्य व इसका महत्व विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह कार्यशाला का आयोजन किया […]

विज्ञापन

किसान हमारे अन्नदाता : विधायक फोटो : 5 बांका 15 व 16 : कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक राम नारायण मंडल व विधायक जनार्दन मांझी बांका. विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि कार्यालय बांका में मृदा स्वास्थ्य व इसका महत्व विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम-सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बांका, अमरपुर, बाराहाट तथा धोरैया प्रखंड के किसानों ने भाग लिया. एक कार्यक्रम का शुभारंभ बांका विधायक राम नारायण मंडल ने किया ,जबकि दूसरे कार्यक्रम का शुभारंभ अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर माननीय अतिथियों द्वारा किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. माननीय विधायक द्वारा इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य व मृदा परीक्षण कराकर एवं उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरक का उपयोग करने के बारे में बताया गया. उन्होंने जैविक खाद का उपयोग करने पर विशेष जोर दिया तथा किसानों को पावर टिलर, रिपर तथा कम कीमत का हार्वेस्टर इत्यादि जैसे यंत्रों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया और इन यंत्रों पर सब्सिडी दिलाने की बात कहीं गयी. जिप अध्यक्ष ने किसानों के द्वारा रासायनिक उर्वरक का अन्धाधुंध प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो गयी है, जिसके चलते खाद की मात्रा अधिक देनी पड़ती है, जिससे उनके बचत में कमी हो जाती है. किसानों को चाहिए कि वे धीरे-धीरे रासायनिक खाद का प्रयोग कम करें एवं जैविक खाद का प्रयोग शुरू करें. उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद एलोपैथिक दवा व जैविक खाद होमियोपैथिक दवा की तरह कार्य करता है. इस दौरान कुमारी शारदा ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि बांका जिला कृषि प्रधान जिला है, इसलिए किसानों को चाहिए कि वे समुचित तरीके से खेती करें. इसके लिए मृदा के बारे में जानकारी, उसका महत्व एवं उर्वरक का समुचित ढंग से प्रयोग करने पर बल दिया गया. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज हमलोग खेती के महत्वपूर्ण घटक मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानेंगे. आज पूरे जिले के सभी प्रखंडों में मृदा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया जा रहा है और किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा रहा है. इस अवसर पर वैज्ञानिक संजय कुमार मंडल, वैज्ञानिक डां सुनीता कुशवाह, धर्मेंद्र कुमार, रघुबर साहू, चौधरी नरेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, राजीव रंजन, देवेंद्र कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे. मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डा सुनीता कुशवाह द्वारा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन