शंभुगंज में भी कार्यक्रम का आयोजन

Published at :05 Dec 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में भी कार्यक्रम का आयोजन

शंभुगंज में भी कार्यक्रम का आयोजन फोटो 5 बांका 9 : मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करते अधिकारी शंभुगंज : बिहार सरकार कृषि विभाग द्वारा प्रायोजित अंतराष्ट्रीय मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड कृषि कार्यालय शंभुगंज में शनिवार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता बीडीओ दीना मुर्मू द्वारा किया […]

विज्ञापन

शंभुगंज में भी कार्यक्रम का आयोजन फोटो 5 बांका 9 : मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करते अधिकारी शंभुगंज : बिहार सरकार कृषि विभाग द्वारा प्रायोजित अंतराष्ट्रीय मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड कृषि कार्यालय शंभुगंज में शनिवार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता बीडीओ दीना मुर्मू द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार द्वारा उपस्थित किसानों को मृदा में उपस्थित पोषक तत्व के संबंध में बताया गया एवं प्रखंड कृषि समन्वयकों द्वारा पी. एच. मान जिससे खेत के मिट्टी में अम्लीय या क्षारीय सूक्ष्म पोषक तत्व, उर्वरक के अनुशंसित मात्रा के बारे में बताया गया. इस मौके पर प्रखंड कृषि समन्वयक शंभुशरण, प्रवीण पांडेय, कौशलेंद्र कुमार, बीटीएम डा. सुनील कुमार, कार्यालय सहायक मनीष कुमार, किसान सलाहकार अखिलेश कुमार, विवेकानंद विवेक, पूनम कुमारी, रूपेश भारती, बबलू कुमार, आदेश कुमार, किसान उग्रेश झा, संजीव चौधरी, मो. हेसाम उद्दीन, मीणा देवी, रेशमा खातून, रहेना खातून, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे. जनता दरबार का आयोजनशंभुगंज . थाना परिसर शंभुगंज में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में क्षेत्र के चटमाडीह गांव के जय कृष्ण सिंह, करसोप गांव के उपेंद्र पोद्दार, महेंद्र पंडित, हस्तिनापुर गांव के भेरव प्रसाद सिंह द्वारा भूमि विवाद संबंधी आवेदन दिया गया. जनता दरबार में सभी का आवेदन लेकर वादी को सूचना देकर अगले बैठक में जमीन संबंधी कागजात लेकर उपस्थित होने को कहा गया. इस मौके पर सीओ अमलचंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान उपस्थित थे.जांच परीक्षा का आयोजन कल से शंभुगंज . शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय शंभुगंज में 12 वीं वर्ग के सत्र 2014-16 की जांच परीक्षा 7 दिसंबर 15 से आयोजन किया जा रहा है. जांच परीक्षा में इस सत्र के सभी छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होना अनिवार्य किया गया है. जो छात्र-छात्रा जांच परीक्षा में सम्मिलित नहीं होगा उन्हें परीक्षा प्रपत्र भरने नहीं दिया जायेगा. इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा महाविद्यालय के इंटर परीक्षा नियंत्रक शंभु प्रसाद सिंह द्वारा दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन