उधार धान नहीं खरीदे पैक्स : जितेंद्र

Published at :04 Dec 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
उधार धान नहीं खरीदे पैक्स : जितेंद्र

उधार धान नहीं खरीदे पैक्स : जितेंद्र – सभी पैक्स को पांच-पांच लाख रुपये फोटो 4 बांका 1 : पैक्स अध्यक्ष को संबोधित करते को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह प्रतिनिधि, शंभुगंजव्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्ष की बैठक परमानंदपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन

उधार धान नहीं खरीदे पैक्स : जितेंद्र – सभी पैक्स को पांच-पांच लाख रुपये फोटो 4 बांका 1 : पैक्स अध्यक्ष को संबोधित करते को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह प्रतिनिधि, शंभुगंजव्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्ष की बैठक परमानंदपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक के मुख्य अतिथि भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह थे. बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों के धान खरीदने पर चर्चा की गयी व सभी पैक्स अध्यक्ष द्वारा अपनी समस्या रखा गया. वहीं किसान राम स्वरूप मंडल, शावेंद्र सिंह, विभूति सिंह द्वारा अपनी-अपनी समस्या को रखा गया. बैठक को संबोधित करते हुए को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ने पहले नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को बधाई दी. उन्होंने बताया कि सभी पंचायत के पैक्स को पांच – पांच लाख रुपया का सीसी को-ऑपरेटिव बैंक में किया गया. सभी पैक्स अध्यक्ष सीसी किये गये रुपये तक ही किसानों का धान खरीदेंगे. उधार धान नहीं खरीदेंगे. सभी पैक्स अध्यक्ष खरीदे गये धान को चावल तैयार कर ही जमा करेंगे. जिस पैक्स पर पूर्व से ही बैंक का बकाया है, वैसे पैक्स को सी सी नहीं किया जायेगा. साथ ही जिस पैक्स अध्यक्ष पर बैंक का बकाया राशि है, वैसे पैक्स अध्यक्ष या तो हार गये है या पुन: पैक्स अध्यक्ष बन गये है. बैंक का बकाया राशि कानूनी प्रक्रिया द्वारा वसूला जायेगा. इन्होंने बताया कि बिहार का बांका पहला जिला है जो नेपाल में आये भूकंप पीडि़तों को सभी पंचायत के पैक्स अध्यक्षों द्वारा दो लाख से ज्यादा रुपया मुख्यमंत्री कोस में दिया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा सभी पैक्स अध्यक्षों को धन्यवाद दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक वर्तमान सहकारिता मंत्री के साथ सभी को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गयी तथा धान अधिप्राप्ति पर भी चर्चा की गयी. जिस पंचायत के पैक्स पर बकाया राशि है, उस पंचायत के किसानों का धान कैसे खरीदा जायेगा. इस पर विधि संवत काम करने पर विचार करने का आश्वासन मिला है. इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष महेंद्र मंडल, भास्कर नंद ठाकुर, वरुण सिंह, चंदन सिंह, शिव पूजन सिंह, अजीत यादव, अशोक कुमार सिंह, राहुल कुमार राय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन