कटोरिया के 11 पैक्सों में होगी धान की खरीदारी

Published at :04 Dec 2015 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया के 11 पैक्सों में होगी धान की खरीदारी

कटोरिया के 11 पैक्सों में होगी धान की खरीदारी शेष पांच पैक्सों के किसानों को इनमें किया जायेगा टैगफोटो 4 बीएएन 60 कटोरिया स्थित एसएफसी गोदामप्रतिनिधि, कटोरिया खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2015-16 में प्रखंड के 16 पैक्सों में से 11 पैक्सों में किसानों से धान की खरीदारी की जायेगी, जबकि शेष पांच पैक्सों के किसानों […]

विज्ञापन

कटोरिया के 11 पैक्सों में होगी धान की खरीदारी शेष पांच पैक्सों के किसानों को इनमें किया जायेगा टैगफोटो 4 बीएएन 60 कटोरिया स्थित एसएफसी गोदामप्रतिनिधि, कटोरिया खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2015-16 में प्रखंड के 16 पैक्सों में से 11 पैक्सों में किसानों से धान की खरीदारी की जायेगी, जबकि शेष पांच पैक्सों के किसानों को नजदीक के पैक्सों में टैग कर दिया जायेगा़ किसानों से धान की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व इसमें पारदर्शिता रखने के लिए किसानों का डाटाबेस तैयार हो रहा है़ इसके बाद सूची को एनआइसी में अपलोड किया जायेगा़ फिर जिला स्तर पर आकलन कर धान की खरीदारी करने वाले पैक्सों के एकाउंट में कैश-क्रेडिट की राशि दी जायेगी़ उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों से धान की खरीदारी शुरू होगी़ प्रखंड के 11 पैक्सों में धान की खरीदारी होगी़ जिसमें कटोरिया, कठौन, देवासी, घोरमारा, बसमत्ता, कोल्हासार, जयपुर, दामोदरा, लकरामा, मोथाबाड़ी, हड़हार व भोरसार-भेलवा पैक्स शामिल हैं, जबकि पांच पैक्सों के किसानों को नजदीक के पैक्सों में टैग करा कर धान की खरीदारी करायी जायेगी़ इसमें मनिया, कटियारी, बड़वासिनी व जमदाहा पैक्स शामिल हैं. धान की खरीदारी के लिए प्रखंड परिसर में राज्य खाद्य निगम का गोदाम भी तैयार है़ वर्ष 2014-15 में कटोरिया में 16 हजार क्विंटल से अधिक धान की अधिप्राप्ति की गयी थी़ तय समर्थन मूल्यवर्ष सामान्य धान ए-ग्रेड धान बोनस2014-15 1360 रुपये 1410 रुपये 300 रुपये (प्रति क्विंटल)2015-16 1410 रुपये 1450 रुपये अभी घोषणा नहींकहते हैं अधिकारीइस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि धान की खरीदारी के लिए सभी प्रक्रिया अंतिम चरण में है़ प् रखंड के किसानों से पैक्सों में धान की खरीदारी शीघ्र शुरू करा दी जायेगी़ किसानों को धान की राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक एकाउंट में की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन