प्रखंड कार्यालय में महिला हुई बेहोश

Published at :04 Dec 2015 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में महिला हुई बेहोश

प्रखंड कार्यालय में महिला हुई बेहोश बांका . प्रखंड कार्यालय बांका में शुक्रवार को एक महिला कर्मी के अचानक बेहोश जाने से कार्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गयी. उपस्थित प्रखंड कर्मी व बीडीओ के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका उपचार कर शाम में उसे छुट्टी दे दी गयी. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में महिला हुई बेहोश बांका . प्रखंड कार्यालय बांका में शुक्रवार को एक महिला कर्मी के अचानक बेहोश जाने से कार्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गयी. उपस्थित प्रखंड कर्मी व बीडीओ के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका उपचार कर शाम में उसे छुट्टी दे दी गयी. जानकारी के अनुसार महिला कर्मी सुलेखा कुमारी लिपिक के पद पर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत है डीएम के निर्देशनुसार बीडीओ मनोज कुमार द्वारा जन शिकायत से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन पर चर्चा करने के बाद कर्मी अचानक अचेत हो गयी. उसके बाद इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने बताया है कि उनका वीपी बढ़ गया था. साथ ही ऐसी घटना घर में पहले भी घटी है. जिसे कर्मी ने स्वीकारी है. चिकित्सक ने बताया है कि महिला के कथानुसार उसे किसी प्रकार की टेंशन हो जाने पर वो बेहोश हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन