टोनापाथर में बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप

Published at :04 Dec 2015 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
टोनापाथर में बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप

टोनापाथर में बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप दो दिनों पहले एक मासूम की हुई थी मौतअभी भी दो आक्रांत, गांव में हो रहा इलाजप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदनसूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत टोनापाथर गांव के ठाकुर टोला में चार दिनों पूर्व शुरू हुआ डायरिया का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है़ डायरिया की चपेट में आने […]

विज्ञापन

टोनापाथर में बढ़ने लगा डायरिया का प्रकोप दो दिनों पहले एक मासूम की हुई थी मौतअभी भी दो आक्रांत, गांव में हो रहा इलाजप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदनसूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत टोनापाथर गांव के ठाकुर टोला में चार दिनों पूर्व शुरू हुआ डायरिया का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है़ डायरिया की चपेट में आने से दो दिनों पूर्व ही दो वर्षीय एक मासूम की मौत हो चुकी है, जबकि अभी दो लोग आक्रांत हैं. इनमें एक का इलाज गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक कर रहे हैं, जबकि एक महिला को देवघर में भरती कराया गया है़ धनुवसार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भोला प्रसाद यादव ने सिविल सर्जन से शीघ्र प्रभावित गांव मेडिकल टीम भेजने की मांग की है़ ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र स्वास्थ्य सेवा मिल सके़ जानकारी के अनुसार दो दिनों पूर्व मनोज ठाकुर के दो वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत कै-दस्त होने के बाद हो गयी थी़ अचेतावस्था में उसे रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया था़, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था़ फिलहाल बासुदेव ठाकुर की दस वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी भी डायरिया से आक्रांत है़ जिसका उपचार गांव में ही कराया जा रहा है़ वहीं टीपण ठाकुर की पत्नी कमली देवी को गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए देवघर ले गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन