नयी सरकार, नयी उम्मीद: जल्द चालू हो अनुमंडलीय अस्पताल

नयी सरकार, नयी उम्मीद: जल्द चालू हो अनुमंडलीय अस्पताल फोटो : 4 बांका 2 : अनुमंडल अस्पताल की तस्वीर4 बांका 3 : सीएस की तस्वीर4 बांका 4 : विधायक की तस्वीर शहर के लोगों को इलाज कराने के लिए शहर से करीब पांच किमी दूर स्थित सदर अस्पताल जाना पड़ता है. वहां जाने के लिए […]
नयी सरकार, नयी उम्मीद: जल्द चालू हो अनुमंडलीय अस्पताल फोटो : 4 बांका 2 : अनुमंडल अस्पताल की तस्वीर4 बांका 3 : सीएस की तस्वीर4 बांका 4 : विधायक की तस्वीर शहर के लोगों को इलाज कराने के लिए शहर से करीब पांच किमी दूर स्थित सदर अस्पताल जाना पड़ता है. वहां जाने के लिए शहर के मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या तो रात के वक्त होती है जब वहां तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिलता है. जिले के प्रतिनिधियों के द्वारा बार बार यह घोषणा की जाती रही है कि जल्द ही अनुमंडल अस्पताल को चालू करवा दिया जायेगा जिससे की शहर के लोगों को इलाज कराने में आसानी हो. शहर के पांच किमी दूर है सदर अस्पतालअनुमंडल अस्पताल के बंद होने से होती है समस्याकरीब छह वर्ष पूर्व बंद हुआ था अनुमंडल अस्पतालशहर अस्पताल के आरंभ होने के बाद कर्मियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया था अस्पतालबांका. सदर अस्पताल के आरंभ होने के साथ ही बाजार में चल रहे अनुमंडल अस्पताल को बंद कर दिया गया था. जनप्रतिनिधियों के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाजार से करीब पांच किमी की दूरी पर सौ शैया वाला जिला अस्पताल बनवाया गया था. हालांकि की जनप्रतिनिधि द्वारा अनुमंडल अस्पताल को चालू रखने की घोषणा की गयी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कर्मियों की कमी के कारण इसको बंद कर दिया. क्या होती है परेशानीअनुमंडल अस्पताल के बंद होने से बाजारवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. दूर होने की वजह से करहरिया और नेहरू कॉलोनी के लोगों को और भी अधिक परेशानी होती है. दूर होने की वजह से वहां का भाड़ा भी अधिक लगता है. दिन में तो रिक्शा और ऑटो मिल जाता है लेकिन सबसे अधिक परेशानी रात के वक्त होती है जब अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिलता है. रिक्शे से गांधी चौक से अस्पताल का भाड़ा करीब 30 रुपया है जबकि ऑटो से पांच रुपया है. अनुमंडल अस्पताल में चलता है कार्यालयअनुमंडल अस्पताल के भवन में इस वक्त स्वास्थ्य विभाग के कई कार्यालय चलते है. यूनिसेफ, यक्ष्मा, कालाजार, ड्रग्स कार्यालय, खाद्य जांच कार्यालय, एसीएमओ कार्यालय चलता है. क्या कहते हैं लोग बाजार के लोगों का कहना है कि अब नयी सरकार बनी है तो नयी पहल करते हुए अनुमंडल अस्पताल में कम से कम प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि गंभीर रुप से जख्मी या बीमारी वाले मरीज सदर अस्पताल पहुंचे और अन्य का इलाज यहां पर संभव हो. कहते हैं सीएस कर्मियों की कमी है. नयी सरकार बनने के बाद अगर चिकित्सकों और कर्मियों की बहाली होती है या तबादला होता है तो अनुमंडल अस्पताल को चालू कर दिया जायेगा. डॉ सुधीर कुमार महतो, सीएस, बांकाकहते हैं विधायक : अनुमंडल अस्पताल को चालू कराने के लिए विधानसभा में मामला उठाया जायेगा. अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है तो इसके लिए आंदोलन किया जायेगा. राम नारायण मंडल, विधायक, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










