चलान के अनुसार ही वाहनों पर करें बालू लोड : एसडीओ

Published at :02 Dec 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
चलान के अनुसार ही वाहनों पर करें बालू लोड : एसडीओ

चलान के अनुसार ही वाहनों पर करें बालू लोड : एसडीओ फोटो 2 बांका 2 एसडीओ- एसडीपीओ, 3 बैठक में उपस्थित संवेदक प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न नदी घाटों से हो रहे बालू उठाव कर वाहनों पर ओवरलोड करने की लगातार शिकायतें आ रही हैं. ओवरलोडिंग पर संवेदक पूर्ण रूप से रोक लगायें. बुधवार को एसडीओ […]

विज्ञापन

चलान के अनुसार ही वाहनों पर करें बालू लोड : एसडीओ फोटो 2 बांका 2 एसडीओ- एसडीपीओ, 3 बैठक में उपस्थित संवेदक प्रतिनिधि, बांकाजिले के विभिन्न नदी घाटों से हो रहे बालू उठाव कर वाहनों पर ओवरलोड करने की लगातार शिकायतें आ रही हैं. ओवरलोडिंग पर संवेदक पूर्ण रूप से रोक लगायें. बुधवार को एसडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बालू संवेदक के साथ हुई बैठक में एसडीओ अविनाश कुमार ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि वाहन मालिक सहित अन्य की शिकायत है कि चलान से अधिक रुपये वसूल किये जाते हैं. उन्होंने चलान के अनुसार ही रुपये वसूल करने का निर्देश दिये. कहा कि सरकार द्वारा जो प्रति सेफ्टी बालू के लिए दर निर्धारित की गयी है, उतने ही रुपये लें. निर्देशों का पालन नहीं करने व दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसडीओ शशि शंकर कुमार, बेलहर एसडीपीओ पीयूष कुमार, खान निरीक्षक, अविनाश कुमार, बालू संवेदक महादेव इनक्लेब जय सिंह आदि उपस्थित थे. —————–शिक्षकों की प्रखंड इकाई का गठन बांका. कटोरिया प्रखंड के करझौसा हाट प्रांगण में बुधवार को टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन पांडे ने की. बैठक में प्रखंड इकाई का गठन किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार एवं मीडिया प्रभारी विजय कुमार को मनोनीत किया गया. जिला महासचिव हिमांशु शेखर ने कहा कि अगली बैठक में इकाई को पूर्ण रूपेण विस्तार किया जायेगा. मौके पर मिथलेश कुमार सिंह, नवनीत कुमार, नंदू, पवन, ललन सिंह, कमल कुमार, सतीश कुमार, संदीप कुमार, विक्रम कुमार, मृदुला गोप, सुनील कुमार, रत्नाकर कुमार, दिनकर, राजीव आदि उपस्थित थे. इसकी जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. —————भाकपा जिला मंत्री को किया गया पद मुक्त बांका. भाकपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता कामरेड उग्रमोहन चौधरी ने की. जिला प्रभारी मंत्री ब्रजेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बैठक में प्रस्ताव संख्या 3 में धोरैया विधान सभा की समीक्षा की गयी. इसमें जिला मंत्री मनोहर शर्मा को पार्टी विरोधी कार्य का दोषी पाया गया. जिला कार्यकारिणी की सहमति से उन्हें पद मुक्त किया गया. अगले जिला मंत्री के चुनाव होने तक सहायक जिला मंत्री कॉमरेड ब्रजेश कुमार सिंह को प्रभारी जिला मंत्री के रूप में कार्य करने का जिम्मा सौंपा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन