बांका सांसद ने संसद ने उठाया अल्ट्रा मेगा पावार प्लांट का मुद्दा

Published at :01 Dec 2015 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
बांका सांसद ने संसद ने उठाया अल्ट्रा मेगा पावार प्लांट का मुद्दा

बांका : प्रभात खबर की खबर का असर एक बार फिर हुआ है. बांका में होने वाले पावर प्लांट के निर्माण कार्य को लेकर अखबार ने जो मुद्दा उठाया था, उसे बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने संसद में उठाया. इसकी जानकारी सांसद प्रवक्ता अनंत राय ने दी. मालूम हो कि 27 नवंबर को […]

विज्ञापन

बांका : प्रभात खबर की खबर का असर एक बार फिर हुआ है. बांका में होने वाले पावर प्लांट के निर्माण कार्य को लेकर अखबार ने जो मुद्दा उठाया था, उसे बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने संसद में उठाया. इसकी जानकारी सांसद प्रवक्ता अनंत राय ने दी. मालूम हो कि 27 नवंबर को प्रभात खबर ने इस जनहित के मुद्दे को अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट पर ग्रहण शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसमें अखबार ने इस बात की जानकारी ली थी

कि अब उस अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट का क्या होगा. जब अब राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है और यह योजना केंद्र की है. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी लागत में आने वाले खर्च की राशि को विशेष पैकेज द्वारा देने की घोषणा की थी. सांसद श्री यादव ने कहा था कि यह योजना पूर्व की केंद्र सरकार की है.

और इसे हर हाल में बनवाया जायेगा. इस मुद्दे को वे पहले भी संसद में उठाते रहे हैं. बिहार सरकार ने इसके लिए जमीन मुहैया करा दी है. खबर के प्रकाशन के बाद सांसद ने मंगलवार को शून्य काल के दौरान उक्त मामले को उठाया और इसके प्राक्कलन राशि मुहैया कराने की मांग की. सांसद ने संसद में कहा कि बिहार राज्य के पिछड़े जिले बांका में अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए बिहार सरकार ने भूमि को अधिग्रहण के लिए चिह्नित कर लिया है

केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण व प्रोजेक्ट की निर्माण प्रक्रिया शुरू करने हेतु आपेक्षित धनराशि आवंटन करने का कष्ट करें. ताकि समय पर निर्माण शुरू किया जा सके. समय पर कार्य पूरा हो सके. इसकी जानकारी सांसद प्रवक्ता अनंत राय ने दी. कहते हैं सांसद सांसद जयप्रकाश यादव ने कहा कि वे इस मुद्दे को पहले भी उठा चुके है.

लेकिन सरकार बनने के बाद प्रभात खबर ने इस मुद्दे को उठाया है, इसके लिए धन्यवाद है. उन्होंने बताया कि अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट के निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा कराया जायेगा और समय पर पूरा कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन