खुद को बैंक मैनेजर बता कर निकाला आठ हजार

खुद को बैंक मैनेजर बता कर निकाला आठ हजार – टाउन थाना क्षेत्र की घटना – ठगी के शिकार हुए नंदकिशोर सिंह बांका. टाउन थाना क्षेत्र के बशीपुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बताते हुए एटीएम बंद होने की बात कहीं. इस बात पर श्री […]
खुद को बैंक मैनेजर बता कर निकाला आठ हजार – टाउन थाना क्षेत्र की घटना – ठगी के शिकार हुए नंदकिशोर सिंह बांका. टाउन थाना क्षेत्र के बशीपुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बताते हुए एटीएम बंद होने की बात कहीं. इस बात पर श्री सिंह को उक्त व्यक्ति ने कहा कि आप अगर अपना एटीएम को चालू रखना चाहते है तो कार्ड नंबर बतायें. इस बात पर नंदकिशोर सिंह ने अपने कार्ड नंबर बता दिया. जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने जल्द ही एटीएम चालू हो जाने की बात कहते हुए फोन रख दिया. कुछ समय के बाद इनके खाता से करीब 8 हजार की निकासी हो गयी. जिसके बाद परेशान श्री सिंह ने उक्त व्यक्ति के नंबर पर कॉल कर पूछने का प्रयास किया. लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इस बात को लेकर श्री सिंह ने थाने में उक्त नंबर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहीं है. ——————-पंकज बने प्रखंड अध्यक्ष बांका. जनता दल यू सेवा दल जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह द्वारा बांका प्रखंड के अध्यक्ष पद पर पंकज मिश्रा को चुना गया. इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










