कठौन व राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज की सड़कें हुईं जर्जर

Published at :01 Dec 2015 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
कठौन व राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज की सड़कें हुईं जर्जर

कटोरिया : देवघर-सुल्तानगंज नयी रेल परियोजना के तहत कटोरिया-बांका मार्ग पर कठौन एवं कटोरिया-देवघर मार्ग पर राजबाड़ा में करोड़ों रूपये की लागत से निर्मित अोवरब्रिज पर दर्जनों जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं. कठौन रेलवे अोवरब्रिज की सड़क कई जगहों पर धंस भी गया है़ इन अोवरब्रिजों के जर्जर सड़कों से होकर भारी मालवाहक ट्रकों […]

विज्ञापन

कटोरिया : देवघर-सुल्तानगंज नयी रेल परियोजना के तहत कटोरिया-बांका मार्ग पर कठौन एवं कटोरिया-देवघर मार्ग पर राजबाड़ा में करोड़ों रूपये की लागत से निर्मित अोवरब्रिज पर दर्जनों जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं. कठौन रेलवे अोवरब्रिज की सड़क कई जगहों पर धंस भी गया है़

इन अोवरब्रिजों के जर्जर सड़कों से होकर भारी मालवाहक ट्रकों के अलावा सभी छोटी-बड़ी सवारी गाड़ियां हिचकोले खाते हुए गुजरने को विवश हैं. इस स्थिति में यहां हमेशा सड़क हादसा घटित होने की आशंका बनी रहती है़ आये दिन बाइक व साइकिल सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला तो जारी रहता है़

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कठौन एवं राजबाड़ा स्थित रेलवे अोवरब्रिज की जर्जर हुई सड़कों को दुरुस्त करने के नाम पर हर दो-चार महीने में मरम्मत के नाम पर गिट्टी के डस्ट एवं छोटे-छोटे मेटल के टुकड़ों को भर कर खानापूर्ति कर दी जाती है़ चंद दिनों में स्थिति पुन: पहले की तरह बन जाती है़ विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण दोनों रेलवे अोवरब्रिजों से होकर वाहनों पर सवार यात्रियों की जान जोखिम में रहती है़

अंधेरा ढलने के बाद साइकिल, बाइक एवं ऑटो की यात्रा इन रेलवे अोवरब्रिजों से होकर काफी असुविधाजनक साबित होता है़ क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से शीघ्र कठौन एवं राजबाड़ा अोवरब्रिजों के जर्जर सड़कों को चलने लायक बनवाने की मांग की है़ ताकि आमजनों की यात्रा मंगलमय होती रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन