अनाज की कमी दूर की जायेगी : एसडीओ

Published at :30 Nov 2015 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
अनाज की कमी दूर की जायेगी : एसडीओ

अनाज की कमी दूर की जायेगी : एसडीओ अंत्योदय या अन्नपूर्णा किसी एक योजना का मिलेगा लाभलाभ नहीं देने वाले डीलर पर की जायेगी कार्रवाईलाभुकों की सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने का दिया आदेशफोटो 30 बांका 20 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, बांकाकिसी भी कीमत पर गरीबों को मिलने वाला अनाज, […]

विज्ञापन

अनाज की कमी दूर की जायेगी : एसडीओ अंत्योदय या अन्नपूर्णा किसी एक योजना का मिलेगा लाभलाभ नहीं देने वाले डीलर पर की जायेगी कार्रवाईलाभुकों की सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने का दिया आदेशफोटो 30 बांका 20 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, बांकाकिसी भी कीमत पर गरीबों को मिलने वाला अनाज, कम नहीं मिलेगा. यदि डोर स्टेप डिलिवरी करने वाले संवेदक या गोदाम प्रबंधक अनाज बोरी से चोरी कर रहे हैं तो जांचोपरांत, चोरी साबित होने पर, उनके ऊपर समुचित कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें अनुमंडल वितरण सह अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कही. बैठक के दौरान बारहाटा प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना में बहुत सारे लाभुक छूटे हैं जिन्हें जोड़ने की आवश्यकता है. प्रमुख ने बताया कि अंत्योदय योजना में बहुत सारे लाभुकों का नाम है, लेकिन उसे अनाज नहीं मिल रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थीयों का नाम सरकार के दोनों योजनायें अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय में है उन्हें दोनों में किसी एक योजना का लाभ मिलेगा. इसके बावजूद भी अगर कोई लाभार्थी का इन दो योजना में से किसी एक योजना में नाम अंकित होने के बाद भी अनाज नहीं मिल रहा, तो उसकी जांच करायी जायेगी और नियमानुसार अनाज उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावे सदन में बीपीएल, एपीएल योजनाओं में बहुत लोगों का नाम छूट जाने की शिकायत की गयी. जिस कारण अधिकांश उपभोक्ता राशन किरासन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. इस पर सदन के अध्यक्ष ने कहा कि समुचित कार्रवाई की जायेगी. चांदन प्रखंड प्रमुख ने कहा कि चांदन प्रखंड के 8 पंचायत को बेलहर से एवं 9 पंचायतों को कटोरिया से किरासन तेल दिया जा रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों का तेल एक ही जगह से उठाने की मांग की गयी. रजौन प्रखंड के जिप सदस्य अनिल कुमार रजक ने कहा कि विक्रेताओं का घटिया दर्जे का खाद्यान आपूर्ति की जा रही है. अनाज तो घटिया है ही साथ ही खाद्यान की मात्रा भी कम दी जाती है. जिसका प्रतिकूल प्रभाव लाभुकों पर पड़ता दिखायी दे रहा है. इस पर सदन के अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि खाद्यान पहुंचाने के क्रम में डोर स्टेप डेलेवरी के संवेदक पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान देते समय संवेदक अपने साथ ले गये तराजू से तौल कर अनाज पीडीएस दुकानदारों को देंगे. जिसकी निगरानी राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक सुशील कुमार करेंगे और ससमय इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे. साथ ही सदन में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी से यह पूछा गया कि नये पीडीएस दुकानों के लिए जो आवेदन लिए गये हैं उनकी अनुज्ञप्ति कब तक निर्गत की जायेगी. इस पर एसडीएम ने कहा कि दो माह के अंदर नये पीडीएस दुकानों की अनुज्ञप्ति जारी कर दी जायेगी. वही सदन में यह भी प्रश्न उठा कि बहुत सारे लाभुकों का कार्ड नहीं बना है जिस पर अध्यक्ष ने जबाब देते हुए कहा कि 24 हजार नये कार्ड निर्गत किये गये हैं. जिन्हें अक्टूबर माह से खाद्यान दिये जायेंगे. इस मौके पर जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी धनुषधर झा, अमरपुर प्रमुख, बौंसी प्रमुख अनिता देवी, कटोरिया प्रमुख, धौरेया प्रमुख अन्नु आर्या, बांका प्रमुख अंजुवाला संत, सुमन पासवान, जिप सदस्य धौरेया रफीक आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, राजद से ओमप्रकाश गुप्ता, लोजपा से विपिन सिंह सभी एमओ सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन