महायज्ञ को लेकर निकाली गयी झांकी

Published at :30 Nov 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ को लेकर निकाली गयी झांकी

महायज्ञ को लेकर निकाली गयी झांकी फोटो 30 बांका 4 : झांकी में शामिल श्रद्धालु बेलहर. तरैया पंचायत के बिच्छी बहियार बनिया टोला गांव से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के ध्वजारोहण समारोह के मौके पर सोमवार को भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली गयी. आगामी 23 मई से 31 मई 2016 को नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ […]

विज्ञापन

महायज्ञ को लेकर निकाली गयी झांकी फोटो 30 बांका 4 : झांकी में शामिल श्रद्धालु बेलहर. तरैया पंचायत के बिच्छी बहियार बनिया टोला गांव से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के ध्वजारोहण समारोह के मौके पर सोमवार को भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली गयी. आगामी 23 मई से 31 मई 2016 को नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए सुबह यज्ञ स्थल से पूजा अर्चना करने के बाद लगभग आधे दर्जन गांव में स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी देवता, राक्षस, जानवर आदि की भेष आकर्षक झांकी निकाली गयी. उसके बाद ध्वजा रोहन समारोह आचार्य जयदेव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इसमें कपिलदेव सिंह, मदन सिंह, प्रभु तांती आदि का भरपूर सहयोग रहा. आचार्य जयदेव ने बताया कि 22 मई को कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. उसके पश्चात 23 मई से यज्ञ प्रारंभ किया जायेगा.———खलिहान बनाने के विरोध में मारपीटबेलहर. थाना क्षेत्र के चैती गांव के सुभित यादव ने गांव के राज कुमार यादव, टिकाधर यादव, विलास यादव पर मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने का आरोप थाना में आवेदन देकर लगाया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त लोगों द्वारा मुझे अपनी जमीन पर खलिहान बनने से मना करने का विरोध किया तो हथियार के साथ आकर मारपीट करने लगा तथा रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये की मांग की. नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी है. ————अभियुक्त गिरफ्तार बेलहर. थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव के अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस पर थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव के वासुदेव यादव द्वारा कुछ दिन पूर्व दिये गये पैसा को वापस मांगने पर मारपीट एवं जान से मार फेंक देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. ————-सड़क दुर्घटना में घायल की मौत बेलहर. बेलहर-खेसर थाना सीमा स्थित कुंजलागढ़ी मोड़ नदी पुल के पास रविवार को पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल भीम बांध के सीता राम राउत का निधन भागलपुर मायागंज में इलाज के क्रम में हो गया. उनके साथ सवार दमाद कंचन कुमार भी बुरी तरह जख्मी थे. दोनों को बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भागलपुर मायागंज के लिए रेफर किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन