हेडिंग : अज्ञात बीमारी से चार की मौत

Published at :29 Nov 2015 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग : अज्ञात बीमारी से चार की मौत

हेडिंग : अज्ञात बीमारी से चार की मौत-मातम में मंझियारा गांव- बीमारी से ग्रामीणों में भय का माहौल – मृतक के घर जाने से डरते हैं ग्रामीण – अपने बच्चे को गांव से बाहर भेजने की तैयारी में ग्रामीण – समय से पहले ही घर में दुबक जाते हैं लोग – गांव में हो रही […]

विज्ञापन

हेडिंग : अज्ञात बीमारी से चार की मौत-मातम में मंझियारा गांव- बीमारी से ग्रामीणों में भय का माहौल – मृतक के घर जाने से डरते हैं ग्रामीण – अपने बच्चे को गांव से बाहर भेजने की तैयारी में ग्रामीण – समय से पहले ही घर में दुबक जाते हैं लोग – गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चा – बीमारी से बचने के लिए लोग देवी-देवता व झाड़-फूंक का भी ले रहे सहारा फोटो 29 बांका 3 केवल मृतक के परिजन ही शव यात्रा में हो रहे हैं शामिल, 4 सूनी मंझियारा गांव की गली, 5 अपने घर के समीप चर्चा करते ग्रामीण, 6 से 12 तक ग्रामीण की तसवीर चंदन कुमार, बांकाजिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर स्थित करमा पंचायत अंतर्गत मंझियारा गांव में एक सप्ताह के अंदर अज्ञात बीमारी से चार लोगों की मौत हो गयी. इसमें तीन बच्चा व एक अधेड़ है. घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है. लोग एक-दूसरे के घर जाने से डर रहे हैं. शाम होने से पहले ही लोग अपने घरों में बंद हो जा रहे हैं. अभिभावक अपने बच्चे को घर से निकलने नहीं दे रहे. सोमवार से रविवार तक गांव में चार की मौत हो चुकी है. लगातार हो रही मौत से ग्रामीण भयभीत हैं. श्याम ठाकुर (45) को सोमवार को अचानक पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. दो दिन के बाद नवीन यादव के एक वर्षीय नाती एनके यादव को पेट में दर्द हुआ. इसके बाद परिजन उसे बांका से भागलपुर इलाज के लिए ले गये, लेकिन भागलपुर में उसकी मौत हो गयी. बिक्की बगबै की एक वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी का पेट खराब हुआ, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. शनिवार की देर शाम उमाकांत साह की 10 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी घर में पढ़ रही थी. इसी दौरान बेचैनी के साथ पेट में दर्द शुरू हो गया. बच्ची को परेशान देख कर परिजन उसे इलाज के लिए बांका ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. ————–कहते हैं जिलाधिकारी डीएम डाॅ निलेश देवरे ने बताया कि अज्ञात बीमारी से होनेवाली मौत के बारे में सीएस से बात कर प्रभावित गांव के लिए चिकित्सकों की टीम को भेजी जायेगी. टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी.कहते हैं सीएस सीएस सुधीर कुमार महतो ने बताया कि अज्ञात बीमारी से होनीवाली मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. आपके द्वारा सूचना मिली है. चिकित्सकों की टीम के साथ वे खुद गांव जाकर बीमारी को नियंत्रित करेंगे. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी.प्रभात खबर की सूचना पर पहुंची टीम प्रभात खबर के द्वारा घटना की सूचना मिलते ही सीएस के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम देर शाम गांव के लिए रवाना हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन