मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा

Published at :29 Nov 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा

मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा 25 जनवरी 2016 को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशनफोटो 29 बीएएन 60 कटोरिया में समीक्षा करते वरीय उपसमाहर्ताप्रतिनिधि, कटोरिया पंचायत चुनाव 2016 को लेकर मतदाता सूची का वार्डवार विखंडन किया जा रहा है. इसकी समीक्षा को लेकर रविवार को वरीय उपसमाहर्ता विभूति रंजन चौधरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे़ इस क्रम […]

विज्ञापन

मतदाता सूची विखंडन की समीक्षा 25 जनवरी 2016 को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशनफोटो 29 बीएएन 60 कटोरिया में समीक्षा करते वरीय उपसमाहर्ताप्रतिनिधि, कटोरिया पंचायत चुनाव 2016 को लेकर मतदाता सूची का वार्डवार विखंडन किया जा रहा है. इसकी समीक्षा को लेकर रविवार को वरीय उपसमाहर्ता विभूति रंजन चौधरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे़ इस क्रम में उन्होंने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ, पंचायत सचिव एवं बीएलओ से अब तक विखंडन कार्य के तहत भरे गये प्रपत्र-क को गहनतापूर्वक देखा़ इसके साथ ही 30 नवंबर तक हर हाल में काम पूरा कर दिये गये फाॅर्मेट को भर कर जमा करने को कहा़ वरीय उपसमाहर्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत ससमय विखंडीकरण का कार्य पूरा करना है़ वार्डवार विखंडीकरण हेतु पंचायत सचिव को अधीकृत किया गया है़ इसी आलोक में अब तक निबटाये गये काम की समीक्षा की गयी़ उन्होंने बताया कि विखंडीकरण के बाद 8 दिसंबर को सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जायेगा़ इसके बाद डाटाबेस की तैयारी एवं प्रारूप मतदाता सूची सॉफ्ट प्रति में तैयार करने का कार्य 11 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा़ 18 से 23 दिसंबर तक निर्वाचन आयोग द्वारा गठित टीम इस कार्यक्रम की जांच करेगी़ आगामी 28 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी 2016 तक मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा़ इस आलोक में प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण 28 दिसंबर से 18 जनवरी तक होगा़ 16 जनवरी तक मतदाता सूची में नयी प्रविष्टियों पर आयोग द्वारा अनुमोदन होगा़ इसके बाद 25 जनवरी 2016 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा़ मतदाता सूची का मुद्रण 31 जनवरी को होगा़ इस मौके पर बीडीओ प्रेमप्रकाश, बीएओ प्रह्लाद मिश्र, पंचायत सचिव सुधीर कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार दूबे, घनश्याम पूर्वे, बीएलओ मनोज मंडल आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन