विवादित जमीन से धान कटवा कर किया नीलाम

विवादित जमीन से धान कटवा कर किया नीलाम कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र अंर्तगत हड़हार पंचायत के मकना एवं बैलोनी मौजा में मकना के रहने वाले लालमुनी झा एवं गिरिधारी झा के बीच जमीन विवाद चल रहा है. इस दौरान विवादित जमीन पर लगी धान की फसल को न्यायालय के निर्देश पर बहाल रिसिवर अंचलाधिकारी […]
विवादित जमीन से धान कटवा कर किया नीलाम
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र अंर्तगत हड़हार पंचायत के मकना एवं बैलोनी मौजा में मकना के रहने वाले लालमुनी झा एवं गिरिधारी झा के बीच जमीन विवाद चल रहा है. इस दौरान विवादित जमीन पर लगी धान की फसल को न्यायालय के निर्देश पर बहाल रिसिवर अंचलाधिकारी कटोरिया ने कटवा कर तैयार कर आमलोगों के बीच नीलाम करवा दिया.
ओर मिली राशि को अंचल नजारत में जमा करवा दिया. इस संबंध में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि धान फसल की नीलामी में शंभु दास बीचकौड़ी, अशोक तुरी मकना, विजय यादव केन्दुआटांड़ एवं संजय कुमार वर्णवाल राजवाड़ा ने भाग लिया था. इसमें नीलामी में अधिक राशी 7500 रुपये बोली लगाने वाले विजय कुमार यादव को धान दे दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










