महिला उच्च वद्यिालय के पास मनचलों का जमावड़ा

Published at :28 Nov 2015 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
महिला उच्च वद्यिालय के पास मनचलों का जमावड़ा

बांका : आये दिन शहर स्थित महिला उच्च विद्यालय के समीप मनचलों का जमावड़ा लगता है. हालात यह है कि विद्यालय खुलने व बंद होने के समय गेट के समीप व रास्ते में मनचले अपने साइकिल व बाइक को लगा कर खड़े रहते है. छात्राओं को विद्यालय से निकलने के बाद मनचले अपने बाइक को […]

विज्ञापन

बांका : आये दिन शहर स्थित महिला उच्च विद्यालय के समीप मनचलों का जमावड़ा लगता है. हालात यह है कि विद्यालय खुलने व बंद होने के समय गेट के समीप व रास्ते में मनचले अपने साइकिल व बाइक को लगा कर खड़े रहते है.

छात्राओं को विद्यालय से निकलने के बाद मनचले अपने बाइक को पीछे-पीछे लेकर अभद्र बाते व गाना गाते हुए निकल जाना उनकी आदत बन गयी है. छात्राओं के अनुसार आये दिन मनचलों की अश्लील बातें सुनने को मिलती है. तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए ठोकर मारते हुए निकल जाते है, लेकिन डर से किसी को कुछ नहीं बोलते हैं. घर में भी अभिभावक को इस बारे में नहीं बताते है. अगर इस बात की जानकारी परिजनों को मिल जायेगी, तो विद्यालय आना बंद करावा देंगे.

जानकारी के अनुसार शनिवार को एसएस बालिका उच्च विद्यालय जाने वाली रोड के समीप मुख्य मार्ग पर एक छात्रा के साथ दो मनचले युवक ने अश्लील बातें करने लगा. इस बात पर छात्रा ने विरोध करते हुए हल्ला करने लगा. शोर सुन कर स्थानीय लोगों ने की भीड़ जमा हो गयी. जिसके बाद लोगों ने दोनों युवक को पकड़ने का प्रयास किया,

लेकिन बाइक पर सवार होकर दोनों भाग निकले. हालांकि इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने शहर में घूम रहे गश्ती दल को दी. पुलिस को पहुंचते दोनों युवक भाग निकले थे. – कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि इस बात की शिकायत किसी छात्रा ने थाने में नहीं की है. फिर भी विद्यालय के समय में गश्ती दल को भेज कर मनचलों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन