प्रेरक नियुक्ति में धांधली, जांच की मांग

Published at :26 Nov 2015 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेरक नियुक्ति में धांधली, जांच की मांग

प्रेरक नियुक्ति में धांधली, जांच की मांग बौंसी. प्रखंड की चिलकारा पंचायत के चिलकारा गांव में साक्षरता प्रेरक की नियुक्ति में धांधली की शिकायत को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष को आवेदन देकर जांच की मांग ग्रामीण विकास कुमार विद्यार्थी ने की है. दिये आवेदन में उसने कहा है कि 12 अगस्त को कांउसलिंग की गयी […]

विज्ञापन

प्रेरक नियुक्ति में धांधली, जांच की मांग बौंसी. प्रखंड की चिलकारा पंचायत के चिलकारा गांव में साक्षरता प्रेरक की नियुक्ति में धांधली की शिकायत को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष को आवेदन देकर जांच की मांग ग्रामीण विकास कुमार विद्यार्थी ने की है. दिये आवेदन में उसने कहा है कि 12 अगस्त को कांउसलिंग की गयी थी जिसमें जयकांत पंडित का अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी है. साथ ही उक्त दिन पर्यवेक्षक के तौर पर प्रभाकर यादव आए थे. जबकि उनके स्थान पर भूपाल पूर्वे का हस्ताक्षर दिखा दिया गया. सूत्रों से पता चला है कि भूपाल पूर्वे उस दिन जीविका कार्यालय बांका में एक बैठक में थे. इससे इसमें संशय की स्थिति बन गयी है. साक्षरता प्रेरक नियुक्ति में गड़बड़ी दिख रही है. इसलिए इसकी जांच की मांग की है.2. बिना वर्क ऑर्डर का धरातल पर हो रहा कार्य, जांच की मांग फोटो 26 बांका 8 : गांव में बनाये गये पीसीसी सड़क बौंसी. कसवा मंदार पंचायत के वार्ड संख्या में करीब 1 लाख 86 हजार की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. यह सड़क भोली बाबा आश्रम जाने वाले मार्ग में एक गली में बनी है. लेकिन सड़क के निर्माण के लिए ना तो किसी भी विभाग से स्वीकृती ली गयी है और ना ही वर्क आर्डर. बिना किसी आदेश के ही सड़क का निर्माण कर लिया गया और वह भी तब जब आचार संहिता लगा हुआ था. स्थानीय लोगों ने जब इसकी शिकायत बीडीओ से किया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवायी जाएगी. वहीं इस वाबत पंचायत के पंचायत सचिव से जानकारी मांगी गयी तो पंचायत के पंचायत सचिव बीके आजाद ने बताया कि वार्ड 11 में सरकारी राशि से पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और ना ही मेरे द्वारा किसी को कार्य करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने यह भी संभावना व्यक्त किया है कि हो सकता है कि स्थानीय लोगो ने अपने सहयोग से इस सड़क को वनवाया होगा. हालांकि इस योजना के संबंध में पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया ने भी कहा कि वार्ड नंबर 11 में ऐसी कोई योजना प्रारंभ नहीं की गयी है. जबकि उक्त टोले में पूरी पीसीसी सड़क बनकर तैयार हो गयी है. वहीं जब इसकी सूचना बीडीओ अमर कुमार मिश्रा को दी गयी तो उन्होंने बताया कि यह पंचायत का मामला है और मेरे जानकारी में अगर इस प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी तो चाहे कोई भी हो जांच करवाकर दोषियों पर उचित कारवाई की जाएगी. 3. आदिवासी मेले का समापन बौंसी. दो दिवसीय आदिवासी मेले का समापन काल्हाजोर में हो गया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले इस मेले में आस पास के जिलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया. सबसे मुख्य आकर्षण मेले का यह रहा कि मेले में युवतियों ने अपना मनचाहा वर तलाशा. चूंकि इसी मेले में आकर युवतियां आज भी अपना वर तलाशती हैं. देर रात में काली का प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य आयोजन हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन