मिट्टी का दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
मिट्टी का दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत

मिट्टी का दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव में मंगलवार को मिट्टी का दीवार गिरने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बलारपुर गांव निवासी धनश्याम पासवान की पत्नी चनकी देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से घर का दीवार कमजाेर हो गया था. जैसे ही महिला घर से बाहर निकली कि अचानक दीवार महिला के शरीर पर गिर गया. परिजनों ने आनन फानन में महिला को सदर अस्पताल पहुंचा. जहां चिकित्सक ने महिला की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना सदर पुलिस को मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.जबकि गांव में भी मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन