गड्ढ़े में तब्दील हो रहा दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग

Updated at :07 Jun 2015 11:04 PM
विज्ञापन
गड्ढ़े में तब्दील हो रहा दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग

फोटो : 7 बांका 7 : गढडे की तसवीर दुर्घटनाओं को दे रहा है निमंत्रणप्रतिनिधि, बाराहाटझारखंड को बिहार से जोड़नेवाली लाइफ लाइन सड़क अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. रखरखाव और निर्माण के वक्त लूट का दंश झेल चुकी सड़क गड्ढे में तब्दील होकर आये दिन दुर्घटनाओं का आमंत्रण दे रही है. स्टेट […]

विज्ञापन

फोटो : 7 बांका 7 : गढडे की तसवीर दुर्घटनाओं को दे रहा है निमंत्रणप्रतिनिधि, बाराहाटझारखंड को बिहार से जोड़नेवाली लाइफ लाइन सड़क अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. रखरखाव और निर्माण के वक्त लूट का दंश झेल चुकी सड़क गड्ढे में तब्दील होकर आये दिन दुर्घटनाओं का आमंत्रण दे रही है. स्टेट हाइवे का सबसे महत्वपूर्ण दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर यात्रा करना लोगों के लिये किसी दु:स्वप्न से कम नहीं है. इस मार्ग पर सरकार के सभी दावे और वादे पीछे छूट जाते हैं. कहां तो राज्य के किसी कोने से पांच घंटे के अंदर राजधानी पहुंचने की बात कही जा रही थी. लेकिन हालात सुधरने के बजाय इतने बदतर हो गये हैं कि लोगों को अपने गृह जिला से दूसरे स्थान पर पहुंचने में चार से पांच घंटे का वक्त जाया कराना पड़ रहा है. इसका सबसे कठिन नजारा बाराहाट थाना के पुनसिया बाजार से आरंभ होकर महराणा हाट तक देखने को मिलता है. जहां इस मार्ग से गुजर रहे बड़े-बड़े वाहनों के चालक अपनी गाड़ी को चलाने के बजाय रेंग कर किसी तरह अपने ऊपर वाले को याद कर आगे बढ़ते हैं. हालांकि इस दौरान कई वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. जिसमें यात्रियों के जानमाल के साथ-साथ राजस्व पर भी असर पड़ रहा है. ऐसा तब है जब इस महत्वपूर्ण मार्ग से होकर नित्य किसी ना किसी नेता या अधिकारी का गुजरना एक रूटिंग वर्क जैसा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन