युवा लोजपा ने बैठक की

Updated at :07 Jun 2015 10:04 PM
विज्ञापन
युवा लोजपा  ने बैठक की

बांका. जिला युवा लोजपा की मासिक बैठक रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष रोशन पासवान ने की. बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को क्षेत्र भ्रमण कर बूथ स्तर पर जन संपर्क करने को कहा. प्रवक्ता पारितोष पारस ने […]

विज्ञापन

बांका. जिला युवा लोजपा की मासिक बैठक रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष रोशन पासवान ने की. बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को क्षेत्र भ्रमण कर बूथ स्तर पर जन संपर्क करने को कहा. प्रवक्ता पारितोष पारस ने कहा कि वर्तमान नीतीश सरकार के शासनकाल में शिक्षक पद पर फर्जी बहाली होती है. युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है , जिसका जवाब जनता आगामी विधान सभा चुनाव में देगी. मौके पर प्रदीप कुमार, ओंकार पासवान, मनीष कुमार, अभिनव पांडे, आनंद कुमार, मनोज कुमार, सुरेश दास, निरंजन कुमार, संतोष कुमार, भवानी शंकर दयाल, मो एजाज आदि उपस्थित थे. सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ ने सौंपा ज्ञापनबांका. सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ बांका द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन रविवार को भाजपा प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव को सौंप कर वर्तमान सरकार से समायोजन कराने की मांग की. आवेदन में कहा कि कर्मियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया गया है. बावजूद इसके सरकार ने सांख्यिकी कर्मी को काम से हटा दिया है. इसके एवज में आंदोलन व धरना करने पर सरकार द्वारा कमेटी गठन कर दिया गया. कमेटी गठन होने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. संघ ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए पुन: सभी कर्मी को कार्य पर वापस लाने की मांग की. मौके पर अंगद कुमार, सुमित कुमार, जय किशोर यादव, विनय कुमार राय, राहुल रंजन, रमन कुमार, योगंेद्र कुमार दास, संजीत देव, विमल देव, वासुदेव कुमार, मिंटू यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन