गलत बिल से उपभोक्ता परेशान

बांका: एक ओर जहां उमस भरी गरमी में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के गलत बिल से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ती जा रही है. मालूम हो कि जिले भर में बिजली विभाग के द्वारा लगाये गये मीटर की रीडिंग गलत लेने के कारण यह परेशानी उपभोक्ता को […]
बांका: एक ओर जहां उमस भरी गरमी में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के गलत बिल से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ती जा रही है. मालूम हो कि जिले भर में बिजली विभाग के द्वारा लगाये गये मीटर की रीडिंग गलत लेने के कारण यह परेशानी उपभोक्ता को ङोलनी पड़ रही है. एक तो तीन से चार माह पर एक बार मीटर की रीडिंग ली जाती है वो भी गलत ही.
उपभोक्ता बताते हैं कि बिजली विभाग के जो भी कर्मी रीडिंग लेने के लिए आते हैं वो नये कर्मी रहते हैं. शायद उन्हें यह पता नहीं चलता है पूर्व की रीडिंग व वर्तमान रीडिंग कितना है. इस कारण वो अपनी डायरी में मीटर पर अंकित रीडिंग को गलत ही चढ़ा कर विभाग को सौंप देते हैं. इस कारण उपभोक्ताओं को तीन से चार माह का एक साथ बिजली बिल व भी गलत रीडिंग, फाइन के साथ जमा करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










