डेढ़ दर्जन व्यवसायी के भरोसे दर्जनों गांव के लोग

Updated at :05 Jun 2015 11:04 PM
विज्ञापन
डेढ़ दर्जन व्यवसायी के भरोसे दर्जनों गांव के लोग

फोटो 5 बांका 9 : गांव में बीड़ी बनाते लोग. प्रतिनिधि, बेलहर बेलहर थाना क्षेत्र के चांदन प्रखंड अंतर्गत करमटांड़ गांव के डेढ़ दर्जन मोदी वर्णवाल परिवार के भरोसे दर्जनों गांव के ग्रामीणों का जीविकोपार्जन में सहयोग मिलता है. इन व्यवसायियों के यहां से बेला, फुलहरा, चतराहन, वाराडीह, चौकीजोर, मुड़फोडवा, लोहजोरा, कटहराटांड़ गांव के परिवार […]

विज्ञापन

फोटो 5 बांका 9 : गांव में बीड़ी बनाते लोग. प्रतिनिधि, बेलहर बेलहर थाना क्षेत्र के चांदन प्रखंड अंतर्गत करमटांड़ गांव के डेढ़ दर्जन मोदी वर्णवाल परिवार के भरोसे दर्जनों गांव के ग्रामीणों का जीविकोपार्जन में सहयोग मिलता है. इन व्यवसायियों के यहां से बेला, फुलहरा, चतराहन, वाराडीह, चौकीजोर, मुड़फोडवा, लोहजोरा, कटहराटांड़ गांव के परिवार के शादी-श्राद्ध एवं अन्य समारोह के साथ-साथ दैनिक जीवन में होने वाली सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की जाती है. यहां तक की इन गांवों के किसी भी लोगों के पास पैसे हो या नहीं सभी को उधार देकर समय पर काम चला देते हैं जो बाद में चुकता किया जाता है. इस व्यवसायियों द्वारा क्षेत्र के सभी गांव के महिलाओं के लिए रोजगार भी दिया जाता है. व्यवसायी द्वारा बीड़ी बनाने के लिए पत्ते एवं तंबाकु उपलब्ध कराया जाता है जिससे गांव की महिला बीड़ी बना कर पुन: उस दुकानदार को वापस कर देती है. इसके एवज में प्रति हजार बीढ़ी बनाने की मजदूरी 60 रुपये दिया जाता है. आस-पास की बीड़ी बनाने वाली मालो देवी, उषा देवी, कविता देवी, रामबतिया देवी, सरिता देवी ने बताया कि दिन भर में घर का सारा काम करते हुए एक हजार बीड़ी बना लेते है जिसकी मजदूरी 60 रुपये मिल जाती है. इन महिलाओं का कहना है कि यदि ये दुकानदार गांव छोड़ कर चले जायेंगे तो हमलोग जीते जी मर जायेंगे. इनलोगों की सुरक्षा सरकार को देनी चाहिए. जब बुधवार को व्यवसायी वीरेंद्र मोदी एवं राधा कृष्ण मोदी व शुक्रवार को कृष्ण कुमार वर्णवाल अपना घर छोड़ कर जा रहे थे तब गांव में आये आस-पास के ग्राहक महिला पुरुष फुट- फुट कर रोने लगे. जिसे देख दुकानदार व अन्य लोगों की भी आंखे नम हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन