बच्चों को किया गया जागरूक

Updated at :05 Jun 2015 10:04 PM
विज्ञापन
बच्चों को किया गया जागरूक

फोटो : 5 बांका 5 व 6 : पौधरोपण करते अधिकारी व चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चे.प्रतिनिधि, बांका कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कटोरिया प्रखंड के कटियारी पंचायत के लीलावरण ईनावरण गांव में बनवासी तसर कीटपालक को ऑपरेटिव भवन-सह-बुनियादी बीजागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ कुमारी शारदा, उद्यान […]

विज्ञापन

फोटो : 5 बांका 5 व 6 : पौधरोपण करते अधिकारी व चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चे.प्रतिनिधि, बांका कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कटोरिया प्रखंड के कटियारी पंचायत के लीलावरण ईनावरण गांव में बनवासी तसर कीटपालक को ऑपरेटिव भवन-सह-बुनियादी बीजागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ कुमारी शारदा, उद्यान वैज्ञानिक डॉ सुनीता कुशवाह एवं पशु वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा पर्यावरण के महत्व एवं इसके बचाव विषय पर 58 स्कूली बच्चों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और पुरस्कार वितरण किये गये. निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: राजेश हांसदा, मिनी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार तांती, चंदन कुमार यादव, सादमुनी किस्कू, लालकोहन कुमार को पुरस्कृत किया गया, एवं चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमश: अन्नु कुमारी, शनि मुर्मू, चंचल कुमार यादव, चंदन कुमार, शिकू कुमार को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा वनवासी ग्रामीण पुरूष एवं महिला किसानों के बीच पर्यावरण की महत्ता एवं इसके बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. पर्यावरण जागरूकता हेतु केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनवासी तसर कीटपालक बीजागार में आम के पौधे (प्रभेद-दशहरी एवं मल्लिका) का भी रोपण किया गया. इस अवसर केंद्र के कर्मी श्री राजीव रंजन एवं श्री देवेंद्र कुमार सिंह के अलावा तसर कीटपालक को- ऑपरेटिव के सचिव श्री अभिमन्यु सिंह, सी0ई0ओ0 श्री सुनील हेंब्रम एवं श्री योगेंद्र प्रसाद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन